फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमारी के आगे बेबस प्रशासन: 101 मरीजों में डेंगू की पुष्टि, फिरोजाबाद सौ शैय्या अस्पताल में 429 मरीज भर्ती

Sun, 12 Sep 2021 11:08 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
फिरोजाबाद: बीमार बच्चे का इलाज कराने अस्पताल आई मां - फोटो : अमर उजाला
शासन-प्रशासन की मेहनत के बाद भी जनपद में डेंगू और वायरल का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। सौ शैय्या अस्पताल में 24 घंटे में कराई गई एलाइजा जांच मे 101 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। वर्तमान में सौ शैय्या अस्पताल में 429 मरीज भर्ती हैं। इधर, निजी अस्पतालों में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सौ शैय्या अस्पताल में गंभीर हालत में आने वाले मरीजों को ही भर्ती किया जा रहा है। अधिकांश मरीजों को परीक्षण के बाद दवा देकर रवाना किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई के कारण गली-मोहल्लों में बंद हो चुके अवैध क्लीनिकों के कारण अब अधिक संख्या में मरीज सौ शैय्या अस्पताल पहुंच रहे हैं। नगर निगम और स्वास्थ्य विभागों की टीमों द्वारा किए जा रहे कैंप के बावजूद उन इलाकों में भी मरीज मिल रहे हैं। झलकारी नगर, सत्यनगर टापा, भीम नगर और नई आबादी इलाकों के मरीज लगातार अस्पताल में पहुंच रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
फिरोजाबाद: ओपीडी में आए मरीज - फोटो : अमर उजाला
743 बच्चे वायरल से ग्रसित जिला अस्पताल पहुंचे 
फिरोजाबाद जिला अस्पताल में शनिवार को करीब 1400 से अधिक मरीज पहुंचे। इनमें 743 बच्चें वायरल से ग्रसित थे। वहीं इमरजेंसी में भी वायरल के मरीजों की संख्या का ग्राफ बढ़ रहा है। जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में इन दिनों अधिकांश मरीज वायरल से ग्रसित हैं। कई गंभीर मरीजों को उपचार दिया जा रहा है। एक अनुमान की मानें तो हर दस में नौ मरीज वायरल से ग्रसित आ रहा है। 
 
विज्ञापन

3 of 5
फिरोजाबाद: बीमार को वार्ड ले जाते अस्पतालकर्मी - फोटो : अमर उजाला
इमरजेंसी के दो वार्ड में 12 बेड ही है। कई बार एक ही समय में मरीजों की आपाधापी हो जाती है। इसके कारण मरीजों को बाहर खड़ा होना पड़ता है। प्रतिदिन तीमारदारों की स्टाफ के कारण नोकझोंक भी सामने आ रही है। सीएमएस डॉ. हंसराज ने बताया कि मरीजों को परेशानी नहीं होने देने का ख्याल रखा जा रहा है। यदि मरीज को किसी भी प्रकार की शिकायत है तो वह संपर्क कर सकता है। 

4 of 5
सरकारी अस्पताल फिरोजाबाद - फोटो : अमर उजाला
वर्तमान में अस्पताल में 429 मरीज भर्ती हैं। मरीजों को इलाज मुहैया कराया जा रहा है। बच्चे जल्दी रिकवर हो रहे हैं। प्लेटलेट्स अभी ज्यादा गंभीर बच्चों को चढ़ाई जा रही हैं। डॉ. संगीता अनेजा, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिरोजाबाद में दौरा करते कमिश्नर अमित गुप्ता (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
अनुपस्थित मिले स्वास्थ्य स्टाफ को नोटिस
डेंगू और वायरल का प्रकोप के कारण मरीज इलाज के लिए भटक रहे हैं। इसके बाद भी चिकित्सीय व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही। शनिवार को सीएमओ के निर्देश पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने उसायनी पीएचसी का निरीक्षण किया। मौके पर स्टाफ अनुपस्थित मिला। सीएचसी पर जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एके श्रीवास्तव उसायनी पीचएसी का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्हें मौके पर मीना सिसौदिया तीन सितंबर, मंजूलता वाजपेयी 26 जुलाई से अनुपस्थित मिली। इसके अलावा पूनम रानी सक्सेना, राममूर्ति कुशवाहा, पिंकी जैन बिना सूचना के अनुपस्थित मिले। सीएमओ डॉ. दिनेश प्रेमी ने तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं। 
डेंगू बुखार का कहर: फिरोजाबाद और कासगंज में 24 घंटे में 20 लोगों की मौत
डेंगू का प्रकोप: आंखों में आंसू...गोद में बुखार से तपते 'लाल', दिल झकझोर देगा फिरोजाबाद का हाल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें