फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद हिंसा: 29 मुकदमे दर्ज, 27 नामजद, ढाई हजार अज्ञात के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई

Mon, 23 Dec 2019 12:28 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
फिरोजाबाद में आला अफसरों ने डाला डेरा - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद में नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में प्रदर्शन के बाद हुए बवाल में पुलिस प्रशासन और प्रभावित हुए कई लोगों की तहरीर पर थाना दक्षिण एवं रसूलपुर में 29 मामले दर्ज हुए हैं। इसमें 27 से अधिक के नामजद किए जाने के साथ 2500 अज्ञात शामिल हैं। एसएसपी ने कहा कि इनके सभी खिलाफ गंभीर धाराओं में मामले दर्ज किए हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
थाना रसूलपुर पर तैनात पुलिस फोर्स - फोटो : अमर उजाला
जुमा की नमाज के बाद भड़के उपद्रव में पुलिस की गाड़ी, उर्वशी तिराहे पर कार, फायरिंग, नालबंदान पुलिस की चौकी के पास पुलिस, एलआईयू के उपनिरीक्षक, मीडिया के साथियों पर हमला, मारपीट के मामले में थाना रसूलपुर व थाना दक्षिण में शनिवार रात तक 29 मामले दर्ज किए। इसमें 27 के करीब नामजद किए जाने के साथ करीब ढाई हजार अज्ञात उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

3 of 5
सुरक्षा को लेकर वार्ता करते आला अफसर - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया उपद्रव वाले क्षेत्र में आठ तमंचा, 200 से अधिक कारतूस के खोखे, लोहे की रॉड व हॉकी के साथ चाकू को बरामद किया है। अभी तक उपद्रव में 13 को जेल भेजा गया है। उन्होंने कहा कि एक युवक को चाकू सहित गिरफ्तार किया है। उपद्रव के दौरान पथराव, फायरिंग करने वालों का चिह्नांकन भी कर लिया है। रज्जाक नामक युवक को चाकू सहित गिरफ्तार किया है।

4 of 5
गश्त करते सीआरपीएफ के जवान - फोटो : अमर उजाला
शहर के उपद्रव वाले क्षेत्रों में रविवार सुबह से ही सीआरपीएफ की टीम ने कमान संभाल ली। सीआरपीएफ ने प्रभावित क्षेत्रों में गश्त की। उपद्रवियों को चेतावनी दी कि बार-बार बाहर आए तो कार्रवाई होगी। सीआरपीएफ की तैनाती होने के साथ अफसरों ने राहत की सांस ली। वहीं आला अफसर भी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिरोजाबाद बवाल की तस्वीरें - फोटो : अमर उजाला
बता दें कि 20 दिसंबर शुक्रवार को नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में हुए हिंसक प्रदर्शन में तीन युवकों की मौत हो गई। 80 से अधिक लोगों के घायल हुए, जिनमें 70 पुलिसकर्मी व प्रशासन के अन्य लोग हैं। हिंसक प्रदर्शन के बाद शहर में तनाव और दहशत का माहौल है। इंटरनेट सेवा बंद है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें