आगरा की भीमनगरी में 101 जोड़ों का बौद्ध रीति-रिवाज से सामूहिक विवाह कराया गया, जिसमें दहेज मुक्त समाज का संदेश दिया गया। 1996 से अब तक यहां तीन हजार से अधिक विवाह हो चुके हैं और कार्यक्रम में जय भीम-जय संविधान के नारे गूंजे।
विज्ञापन
1 of 5
भीमनगरी में सामूहिक विवाह का आयोजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के ग्यासपुरा क्षेत्र के भीमनगरी के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को जयपुर हाउस से जीआईसी मैदान तक 101 दूल्हे घोड़े पर सवार होकर निकले। सम्राट अशोक महल के मंच पर इन 101 जोड़ों का बौद्ध रीति रिवाज से विवाह कराया गया। आगरा और आसपास के जिलों के युवक-युवतियां एक-दूसरे के हमसफर बने और दहेज मुक्त विवाह का संदेश दिया।
भीमनगरी मंच पर रात में बौद्ध रीति रिवाज से ‘बुद्धम शरणम् गच्छामि’ के साथ वंदना कर सामूहिक विवाह कराया गया। भंते बोधिरत्न, धम्म दीप, अशोक रत्न और अंगुलिमाल भिक्षुकों ने विवाह की रस्में पूरी कराई। ग्यासपुरा व शाहगंज में निवास कर रहे सर्वधर्म व जाति के लोग सामूहिक विवाह समारोह को देखने पहुंचे।
विज्ञापन
2 of 5
भीमनगरी में सामूहिक विवाह का आयोजन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अध्यक्ष सुभाष सागर ने बताया कि समाज के लोगों ने उपहार भेंट किए हैं। विवाह समारोह दहेज मुक्त रहा है। संयोजक राहुल सागर ने बताया कि परिजन ने दहेज मुक्त विवाह कराकर समाज को बड़ा संदेश दिया है। विवाह समारोह के बाद मंच पर लोक गायक अनुज जाटव पियावली ने अपनी गायन प्रस्तुति दी।
इस दौरान मंच पर केंद्रीय समिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी, महामंत्री श्याम जरारी, अजय राना, कोषाध्यक्ष संजय सिंह, सिंधी जनवेजा, वीर प्रकाश बंटी, सुमित कुमार, देवेंद्र पिप्पल, उपेंद्र सिंह, राजेंद्र पिप्पल, अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 5
दूल्हे
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आज इंडियन आइडल फेम श्रेया व सृष्टि मचाएंगी धमाल
महामंत्री महेंद्र सिंह ने बताया कि भीमनगरी में शुक्रवार शाम को आयोजन समिति 250 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करेगी। वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय राना ने बताया कि बाबा साहब के गीतों से मंच पर इंडियन आइडल फेम श्रेया वर्मा व गायिका सृष्टि सरगम धमाल मचाएंगी। इसी के साथ समापन पर केंद्रीय कमेटी अगली भीमनगरी स्थल की औपचारिक घोषणा करेगी।
4 of 5
दूल्हा-दुल्हन
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
तीन हजार से ज्यादा हो चुके विवाह
अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनी और श्याम जरारी ने बताया कि 1996 से भीमनगरी में अब तक दहेज रहित सामूहिक विवाह हो रहे हैं। करीब तीन हजार विवाह कराए गए हैं। कार्यक्रम में जय भीम-जय संविधान के नारे लगाए गए।
मंच पर पहले मायावती, अब चंद्रशेखर
बहुजन समाज ने भीमनगरी का आयोजन किया, तब बसपा अध्यक्ष मायावती इसमें कई बार आईं। मुख्यमंत्री रहते हुए भीमनगरी को उन्होंने ऊंचाई दी और करीब 100 से 150 करोड़ रुपये के विकास कार्य उस दौरान होते रहे, लेकिन राजनीतिक रूप से बसपा के कमजोर होने के बाद अब मंच पर चंद्रशेखर नजर आ रहे हैं। बसपा अध्यक्ष की जगह पूरे परिसर और भीमनगरी क्षेत्र में आजाद समाज पार्टी और चंद्रशेखर आजाद के पोस्टर और होर्डिंग नजर आए।