फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परशुराम चौक विवाद: ब्राह्मण हुए एकजुट, कहा-बर्दाश्त नहीं करेंगे अपमान, गिरफ्तारी के लिए पुलिस को दिया इतना समय

Thu, 16 Apr 2026 09:29 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

परशुराम चौक घटना को लेकर सर्व समाज के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस आयुक्त से मुलाकात कर गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की। 48 घंटे में कार्रवाई न होने पर ब्राह्मण समाज ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
1 of 5
परशुराम चौक विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परशुराम चौक पर हुई घटना में कार्रवाई की मांग के लिए बुधवार सर्व समाज का प्रतिनिधिमंडल भगवान परशुराम चौक स्थापना समिति के पदाधिकारियों के साथ कमिश्नर दीपक कुमार से पुलिस लाइन स्थित कार्यालय में मिला। आरोपियों की गिरफ्तारी, धारा बढ़ाने और पुलिस चौकी बनाने का आश्वासन मिला। पदाधिकारियों का कहना था अगर 48 घंटे में मांगें पूरी नहीं हुईं तो ब्राह्मण समाज सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा।

परशुराम सेना के जिलाध्यक्ष खेमचंद शर्मा और परशुराम शोभायात्रा आयोजन समिति राजपुर चुंगी के महामंत्री सुधीर शर्मा ने कहा कि पुलिस प्रशासन ने आरोपियों को गंभीर धाराओं में गिरफ्तार करने की बात कही है। पूर्व पार्षद जितेंद्र पाराशर और ममता शर्मा ने बताया कि पुलिस चौकी का नाम परशुराम चौक पर होगा।

 
विज्ञापन

2 of 5
परशुराम चौक विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इस मौके पर पार्षद गौरव शर्मा, मुकेश पालीवाल, कैलाश नारायण मिश्रा, परशुराम चौक समिति के अध्यक्ष विपिन शर्मा, सुनील पाराशर, नरेश दीक्षित, पार्षद सुषमा जैन, भाजपा युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष शैलू पंडित, सपा नेता राहुल चतुर्वेदी, सपा नेता अनिल रावत, सपा नेता सचिन चतुर्वेदी, शंभू नाथ चौबे, दुर्गेश पांडेय, सत्य प्रकाश दुबे, दिवाकर तिवारी, सुशील शर्मा, राजकुमार शर्मा, कुलदीप शर्मा, राधा शर्मा, मंजू शर्मा संजय शर्मा , मदन मोहन शर्मा , गोविंद पाराशर, पवन समाधिया भी मौजूद रहे।


 
विज्ञापन

3 of 5
परशुराम चौक विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
परशुराम चौक जाने से रोकने पर हंगामा
परशुराम चौक पर ब्राह्मण समाज की बैठक में कार्यकर्ताओं के साथ जाने के दौरान बजरंग दल के अनुपम पंडित को थाना सदर पुलिस ने उनके घर के पास रोक लिया। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच काफी नोकझोंक हुई। थाना प्रभारी विजय विक्रम सिंह के समझाने पर कार्यकर्ता शांत हुए। 

 

4 of 5
परशुराम चौक विवाद - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
जातीय विद्वेष फैलाने की साजिश
राजीव गांधी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पुलिस आयुक्त और प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा को शिकायत पत्र भेजा है। दलित एवं ब्राह्मण समाज के बीच जातीय विद्वेष फैलाने की साजिश रचने की कोशिश करने वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। प्रार्थनापत्र में यह भी कहा गया कि यह सब पुलिस की मौजूदगी में हुआ। ऐसे में मौजूद पुलिसकर्मियों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
परशुराम चौक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
समिति करेगी आंदोलन
महर्षि परशुराम जन्मोत्सव समिति आगरा ने भी विरोध जताया। समिति के अध्यक्ष राजेश शर्मा, जुगल किशोर शर्मा, दिलीप भारद्वाज, योगेश भारद्वाज, राहुल चतुर्वेदी, राहुल रावत, संजय शर्मा, धीरज शर्मा, दीपक ढल, मुकुल जमदग्नि, शिवम शर्मा ने बताया कि यदि दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं की गई तो समिति एवं समस्त ब्राह्मण समाज सड़कों पर आंदोलन करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें