Youtube Tips and Tricks: तकनीक के विकास ने इंसान के जीवन को काफी आसान बना दिया है। स्मार्टफोन आने के बाद हमारे जीवन में कई बड़े बदलाव देखने को मिल रहे हैं। आज हम लोग एजुकेशन, बिजनेस, एंटरटेनमेंट आदि विभिन्न कार्यों के लिए मोबाइल फोन का उपयोग कर रहे हैं। इन सब के बीच यूट्यूब ने एक बड़ी भूमिका निभाई है। यूट्यूब आने के बाद वीडियो स्ट्रीमिंग के क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति आई है। इस प्लेटफॉर्म पर आपको हर तरह के कंटेंट देखने को मिल जाएंगे। आज दुनिया भर में दो बिलियन से भी ज्यादा यूजर्स इस प्लेटफॉर्म का उपयोग कर रहे हैं। हालांकि, यूट्यूब पर वीडियो को स्ट्रीम करते समय अक्सर उस पर आने वाले विज्ञापन से हम लोग काफी परेशान हो जाते हैं। अगर आप भी यूट्यूब पर वीडियो देखते हुए उस पर आने वाले विज्ञापन से परेशान हैं, तो आज हम आपको कुछ खास उपायों बारे में बताने जा रहे हैं। इनको फॉलो करने के बाद यूट्यूब पर वीडियो देखते वक्त विज्ञापन नहीं आएंगे।