फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PPF: पीपीएफ स्कीम में 12,500 रुपये निवेश करके ऐसे बन सकते हैं करोड़पति

Sun, 14 Apr 2024 12:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PPF Investment - फोटो : Istock
PPF Investment: अगर आप अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में आज हम आपको एक बेहद ही शानदार स्कीम के बारे में बताने जा रहे हैं। इस योजना का नाम पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम है। सरकार की इस स्कीम में निवेश करने पर आपको किसी प्रकार के बाजार जोखिमों के खतरों का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा यहां निवेश करने पर आपको अच्छा रिटर्न भी मिलता है। वर्तमान समय में पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। अगर आप भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बड़ा फंड इकट्ठा करना चाहते हैं। ऐसे में आप यहां पर निवेश कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए समझते हैं निवेश के उस गणित के बारे में जिसकी मदद से आप पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में 12,500 रुपये का निवेश करके 1 करोड़ रुपये इकट्ठा कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
PPF Investment - फोटो : Istock
इसके लिए आपको पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में अपना खाता खुलवाना है। उसके बाद आपको हर महीने 12,500 रुपये की बचत करके सालाना 1.5 लाख रुपये निवेश इस स्कीम में करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
PPF Investment - फोटो : Istock
1.5 लाख रुपये सालाना का यह निवेश आपको पूरे 25 सालों के लिए करना होगा। 25 सालों के बाद मैच्योरिटी के समय आपके पास करीब 1 करोड़ रुपये का बड़ा फंड होगा।

4 of 5
PPF Investment - फोटो : Istock
इन पैसों से आप अपने भविष्य के जीवन को आर्थिक रूप से समृद्ध होकर जी सकेंगे। इसके अलावा आप अपने भविष्य से जुड़ी सभी जरूरी प्रयोजनों को भी इसके माध्यम से पूरा कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PPF Investment - फोटो : Istock
पब्लिक प्रोविडेंट फंड स्कीम में निवेश किया गया आपका पैसा 15 सालों में मैच्योर हो जाता है। हालांकि, इसे आप 5-5 सालों के लिए और आगे बढ़ा सकते हैं। इस स्कीम में आप सालाना न्यूनतम 500 रुपये और अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक इन्वेस्ट कर सकते हैं। 

PM Kisan News: इस दिन आ रही पीएम किसान योजना की 17वीं किस्त, किन किसानों को मिलेगा लाभ और किन्हें नहीं?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें