बीतते वक्त का कुछ नहीं पता चलता। मानो जैसे अभी तो ये साल शुरू हुआ था, और अब ये साल अपने आखिरी दौर में पहुंच चुका है। दरअसल, हर साल की तरह साल 2021 भी खत्म होने वाला है। दिसंबर का महीना काफी तेजी से बीतता जा रहा है, और अब कुछ दिनों बाद ही हम नए साल में प्रवेश कर जाएंगे। नए साल में कई नए तरीके के काम होंगे, जिन्हें हमें पूरा करना होगा। लेकिन अब भी कई सारे लोग ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक अपने कई सारे जरूरी काम पूरे नहीं किए हैं। इसलिए जरूरी है कि समय रहते इन कामों को निपटा लिया जाए, नहीं तो साल खत्म होने के बाद इन लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना तक करना पड़ सकता है। इन कामों में पीएफ नॉमिनी से लेकर आईटीआर भरने तक जैसे कई अन्य काम शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से काम हैं...