फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Earth Day 2024: आखिर 22 अप्रैल के दिन ही क्यों मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस?

Mon, 22 Apr 2024 12:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 4
World Earth Day 2024 - फोटो : iStock
World Earth Day 2024: हर साल 22 अप्रैल के दिन दुनियाभर में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य पर्यावरण के महत्व और उसके प्रति लोगों को जागरुक करना है। आज के समय वैश्विक ताप वृद्धि, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण जैसी कई बड़ी समस्याएं हमारे समक्ष खड़ी हैं। ऐसे में हर  साल 22 अप्रैल के दिन विश्व पृथ्वी दिवस के माध्यम से लोगों को इन समस्याओं के प्रति जागरुक किया जाता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है आखिर 22 अप्रैल के दिन ही विश्व पृथ्वी दिवस को क्यों मनाया जाता है? 

22 अप्रैल के दिन ही क्यों मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस?

शांति कार्यकर्ता जॉन मैककोनेल ने साल 1969 में पहली बार यूनेस्को सम्मेलन में पृथ्वी दिवस का विचार रखा था। शुरुआत में इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य पृथ्वी पर शांति बनाए रखना और उसका सम्मान करना था। 

विज्ञापन

2 of 4
World Earth Day 2024 - फोटो : iStock
इसके बाद 22 अप्रैल, 1970 में पहला पृथ्वी दिवस अमेरिका में मनाया गया। साल 1990 में डेनिस हेस ने विश्व स्तर पर इस दिन को मनाए जाने की योजना बनाई। इसमें करीब 141 देशों ने भाग लिया था।
विज्ञापन

3 of 4
World Earth Day 2024 - फोटो : Agency (File Photo)

World Earth  Day 2024 Theme

हर साल पृथ्वी दिवस को एक थीम के साथ मनाया जाता है। इस साल पृथ्वी दिवस की थीम 'पृथ्वी बनाम प्लास्टिक' Planet Vs Plastic है। इसके माध्यम से बढ़ते प्लास्टिक के उपयोग से मानव स्वास्थ्य को जिन जोखिमों का सामना करना पड़ रहा है। उसके प्रति लोगों को जागरुक करना है। इसके अलावा तेजी से बढ़ते प्लास्टिक प्रदूषण पर रोक लगाने के लिए वैश्विक संगठनों का ध्यान इस ओर खींचना है।
विज्ञापन

4 of 4
World Earth Day 2024 - फोटो : iStock
आज के समय जिस तेजी से प्राकृतिक संसाधनों का दोहन हो रहा है। उससे पृथ्वी को काफी क्षति पहुंची है। ऐसे में पृथ्वी दिवस के माध्यम से लोगों का ध्यान उन मुद्दों की तरफ आकर्षित करना है, जिनकी वजह से प्रकृति को नुकसान पहुंच रहा है। 

PM Kisan Yojana: इस दिन जारी होगी 17वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे पैसे या नहीं? इस आसान तरीके से करें पता
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें