World Earth Day 2024: हर साल 22 अप्रैल के दिन दुनियाभर में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इस दिवस को मनाये जाने का उद्देश्य लोगों के भीतर पर्यावरण के प्रति जागरुकता फैलाने और धरती को बचाने के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्रोत्साहित करना है। औद्योगिक क्रांति के बाद से कार्बन उत्सर्जन काफी बढ़ा है। इसका बुरा असर हमारी पृथ्वी पर पड़ रहा है। इसके अलावा आज के इस पूंजीवादी विकास के मॉडल ने विभिन्न स्तरों पर प्रकृति को काफी क्षति पहुंचाया है। इस कारण पृथ्वी के संरक्षण की जरूरत महसूस हुई है। ऐसे में विकास की दौड़ के साथ-साथ प्रकृति के साथ संतुलन बनाने की भूमिका भी महसूस हुई है। इस कारण पृथ्वी दिवस की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो जाती है।