World Earth Day 2024: हर साल 22 अप्रैल के दिन दुनियाभर में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। पृथ्वी दिवस को मनाए जाने का उद्देश्य पर्यावरण के महत्व और उसके प्रति लोगों को जागरुक करना है। आज के समय वैश्विक ताप वृद्धि, जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण जैसी कई बड़ी समस्याएं हमारे समक्ष खड़ी हैं। ऐसे में हर साल 22 अप्रैल के दिन विश्व पृथ्वी दिवस के माध्यम से लोगों को इन समस्याओं के प्रति जागरुक किया जाता है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है आखिर 22 अप्रैल के दिन ही विश्व पृथ्वी दिवस को क्यों मनाया जाता है?
22 अप्रैल के दिन ही क्यों मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस?
शांति कार्यकर्ता जॉन मैककोनेल ने साल 1969 में पहली बार यूनेस्को सम्मेलन में पृथ्वी दिवस का विचार रखा था। शुरुआत में इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य पृथ्वी पर शांति बनाए रखना और उसका सम्मान करना था।