फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Driving License: महिलाओं का सरकार बना रही मुफ्त ड्राइविंग लाइसेंस, जानिए डिटेल्स

Tue, 10 Sep 2024 01:26 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Driving Licence - फोटो : Istock
Women Are Getting Free Driving Licence: रोजाना सड़क दुर्घटना से जुड़े कई मामले सामने निकलकर आते रहते हैं। सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके इसको लेकर सरकार ने यातायात से जुडे़ कई नियमों को बना रखा है। इसके अलावा सरकार ने वाहनों को चलाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस को भी अनिवार्य कर रखा है। ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाने का उद्देश्य सड़क पर सुरक्षा को सुनिश्चित करना और ठीक ढंग से वाहन चलाने वाले लोगों की पहचान करना है।

ड्राइविंग लाइसेंस दिए जाने की प्रक्रिया में यह सुनिश्चित किया जाता है कि चालक यातायात से जुड़े नियमों और कर्तव्यों को समझता है। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आपको राज्य के परिवहन विभाग की वेबसाइट पर विजिट करके ऑनलाइन अप्लाई करना होता है।
विज्ञापन

2 of 5
Driving Licence - फोटो : Istock
टेस्ट पास करने और सभी प्रक्रियाओं को पूरा करने के बाद आपका ड्राइविंग लाइसेंस बन जाता है। हालांकि, ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आपसे कुछ फीस ली जाती है। वाहन चलाते समय आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस का होना जरूरी है। अगर आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस नहीं है तो आपका चालान काट सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
Driving Licence - फोटो : Istock
वहीं क्या आपको इस बारे में पता है भारत के एक राज्य में महिलाएं मुफ्त में अपना ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकती हैं। ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए उनसे किसी प्रकार की कोई फीस नहीं ली जाती है। 

जानना जरूरी: चोरी हो गया है स्मार्टफोन, तो इस सरकारी पोर्टल की मदद से कर सकते हैं ट्रैक

4 of 5
Driving Licence - फोटो : Istock
मध्य प्रदेश में महिलाएं अपना मुफ्त में ड्राइविंग लाइसेंस बनवा सकती हैं। मध्य प्रदेश में राज्य सरकार ने महिलाओं का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए किसी प्रकार की कोई फीस निश्चित नहीं की है। 

IRCTC: सिर्फ इतने रुपये में शिमला, मनाली और चंडीगढ़ घुमाने के लिए आईआरसीटीसी लाया है टूर पैकेज, जानिए डिटेल्स
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Driving Licence - फोटो : Istock
मध्य प्रदेश परिवहन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक राज्य में करीब लाखों महिलाओं का मुफ्त ड्राइविंग लाइसेंस बनाया जा चुका है। वाहन चलाने के लिए आपके पास ड्राइविंग लाइसेंस का होना बहुत जरूरी है। इसके होने पर दुर्घटना होने पर बीमा लेने और कानूनी सहायता प्राप्त करना आसान होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें