फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तौलिया धोने के बाद भी पानी नहीं सोखता? खराब क्वालिटी नहीं, ये हो सकती है वजह

Thu, 17 Sep 2026 02:52 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Towel Stop Absorbing: तौलिया धोने के बाद भी अगर शरीर का पानी ठीक से नहीं सोख रहा है तो हर बार इसकी वजह तौलिये की खराब क्वालिटी नहीं होती। कई बार ज्यादा डिटर्जेंट, फैब्रिक सॉफ्टनर और गलत तरीके से सुखाने की वजह से तौलिये के रेशों पर परत जम जाती है, जिससे उसकी पानी सोखने की क्षमता कम हो सकती है।
 
विज्ञापन
1 of 6
बार-बार धोने के बाद भी तौलिया बेकार लगने लगा? - फोटो : AI

तौलिया रोज इस्तेमाल होने वाली उन चीजों में से है, जिसे हम नहाने के बाद शरीर सुखाने के लिए इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि तौलिया देखने में बिल्कुल साफ होता है और उसे धोने के बाद अच्छी खुशबू भी आती है फिर भी वह पानी ठीक से नहीं सोखता। ऐसे में ज्यादातर लोगों को लगता है कि तौलिया पुराना हो गया है या उसकी क्वालिटी ही खराब है। लेकिन हर बार ऐसा नहीं होता। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि तौलिए को कैसे धोना चाहिए, जिससे वह दोबारा से कारगर स्थिति में आ सके। आइए जानते हैं।

विज्ञापन

2 of 6
बार-बार धोने के बाद भी तौलिया बेकार लगने लगा? - फोटो : instagram

डिटर्जेंट की ज्यादा मात्रा बन सकती है वजह
तौलिया धोते समय जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट डालना उसकी पानी सोखने की क्षमता को प्रभावित कर सकता है। डिटर्जेंट का कुछ हिस्सा अगर कपड़े के रेशों में रह जाए तो समय के साथ उन पर परत जम सकती है। इससे तौलिये के रेशे पानी को पहले की तरह आसानी से सोख नहीं पाते। इसलिए कपड़े ज्यादा गंदे न हों तो भी उसमें जरूरत से ज्यादा डिटर्जेंट डालने से बचना चाहिए।

विज्ञापन

3 of 6
बार-बार धोने के बाद भी तौलिया बेकार लगने लगा? - फोटो : freepik
फैब्रिक सॉफ्टनर से भी हो सकती है दिक्कत
तौलिये को मुलायम और खुशबूदार बनाने के लिए कई लोग फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल करते हैं। इससे तौलिया छूने में ज्यादा मुलायम लग सकता है, लेकिन कुछ सॉफ्टनर कपड़े के रेशों पर एक कोटिंग छोड़ सकते हैं। तौलिये में यह परत पानी को रेशों तक पहुंचने से रोक सकती है। यही वजह है कि बहुत ज्यादा सॉफ्टनर इस्तेमाल करने के बाद तौलिया मुलायम तो लगता है, लेकिन पानी कम सोखता है।

4 of 6
बार-बार धोने के बाद भी तौलिया बेकार लगने लगा? - फोटो : AI

तौलिया सुखाने का तरीका भी है जरूरी
तौलिये को धोने के बाद उसे ऐसी जगह फैलाकर सुखाना चाहिए जहां हवा अच्छी तरह लग सके। अगर तौलिया लंबे समय तक नमी में पड़ा रहे या ठीक से सूखे नहीं तो उसमें बदबू आने के साथ उसकी ताजगी भी कम हो सकती है। तौलिये को बहुत ज्यादा देर तक गीला छोड़ने के बजाय धोने के बाद तुरंत सुखाना बेहतर रहता है।

विज्ञापन

5 of 6
बार-बार धोने के बाद भी तौलिया बेकार लगने लगा? - फोटो : AI

बहुत ज्यादा गर्मी भी ठीक नहीं
तौलिये को जरूरत से ज्यादा तेज गर्मी में सुखाने या बार-बार बहुत ज्यादा तापमान पर सुखाने से कपड़े के रेशों पर असर पड़ सकता है। इसलिए तौलिये को नॉर्मल तरीके से अच्छी तरह हवा लगाकर सुखाना बेहतर है। साथ ही उसे धोते समय कपड़े के लेबल पर दिए निर्देशों का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तौलिया कितने दिन में धोना चाहिए? - फोटो : AI

पुराने तौलिये को कैसे बेहतर करें?
अगर तौलिया साफ होने के बावजूद पानी कम सोख रहा है तो कुछ समय के लिए डिटर्जेंट की मात्रा कम करके धोकर देखें। उसे अच्छी तरह कुल्ला करें और खुली हवा में पूरी तरह सुखाएं। अगर रेशों पर लगातार परत जमा हो चुकी है या कपड़ा काफी घिस गया है तो उसकी पानी सोखने की क्षमता वापस पहले जैसी होना मुश्किल हो सकता है।

ध्यान दें: प्रिंटर में किन 4 गलतियों की वजह से बार-बार फंसता है कागज? जानें पेपर जाम से बचने का आसान तरीका

हर दिन दरवाजा पटकने की आदत पड़ सकती है भारी, छोटी सी आदत से बढ़ सकती है मरम्मत की परेशानी

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें