फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ABY: क्या आप बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड और क्या चाहिए दस्तावेज? आवेदन से पहले यहां जान सकते हैं आप

Tue, 01 Oct 2024 03:09 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड का क्या लाभ है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card: केंद्र सरकार कई तरह की योजनाएं चलाती है जिसमें से एक है आयुष्मान भारत योजना। दरअसल, इस योजना को उन लोगों के लिए चलाया गया जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और अपना इलाज भी कराने के लिए सामर्थ्य नहीं हैं। इस योजना के तहत पहले आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं और फिर इस कार्ड से आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं तो इसके लिए एक पूरी प्रक्रिया है। इसमें सबसे पहले आपको ये जानना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं और अगर पात्र हैं तो फिर आपका आयुष्मान कार्ड बन सकता है। साथ ही ये कार्ड बनवाने के लिए कौन से दस्तावेज आपको चाहिए, इस बारे में जानकारी चाहिए। तो चलिए जानते हैं आप कैसे आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। आगे आप इस बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड का क्या लाभ है? - फोटो : Adobe Stock
कौन बनवा सकता है आयुष्मान कार्ड?

अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो पहले ये जान लें कि इसके लिए कौन पात्र हैं, क्योंकि इसके लिए एक पात्रता सूची है और जो लोग इस सूची में हैं वे आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र हैं, जैसे...
 
  • जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड का क्या लाभ है? - फोटो : Adobe stock
  • जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • वो लोग जो ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं।

4 of 5
आयुष्मान कार्ड का क्या लाभ है? - फोटो : Adobe Stock
आवेदन के समय चाहिए ये दस्तावेज

अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ दस्तावेज चाहिए...
  • आपको सबसे पहले आधार कार्ड चाहिए
  • आवेदनकर्ता को राशन कार्ड चाहिए
  • निवास प्रमाण पत्र चाहिए
  • आपको एक एक्टिव मोबाइल नंबर भी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड का क्या लाभ है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवा सकते हैं आयुष्मान कार्ड?
  • अगर आप पात्र हैं तो आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए आपको अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है
  • यहां जाकर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना है जो आपकी पात्रता चेक करते हैं
  • साथ ही आपके दस्तावेजों को भी वेरिफाई किया जाता है
  • जांच में सब कुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें