फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Subhadra Yojana: क्या आपको मिलेगा सुभद्रा योजना का लाभ या नहीं? महिलाएं यहां देखें पात्रता सूची

Tue, 01 Oct 2024 01:34 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सुभद्रा योजना में क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Amar Ujala
Subhadra Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती हैं। इनमें कई ऐसी योजनाएं शामिल हैं जिनके जरिए सीधे तौर पर लाभार्थियों के बैंक खाते में पैसे भेजे जाते हैं। इसी क्रम में एक और योजना को उड़ीसा सरकार की तरफ से पिछले दिनों शुरू किया गया। दरअसल, इस योजना का नाम सुभद्रा योजना है जिसके अंतर्गत पात्र महिलाओं को आर्थिक लाभ देने का प्रावधान है। ऐसे में क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं? क्या आपको पता है कौन महिलाएं इस योजना का लाभ नहीं ले सकती हैं? शायद नहीं, तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस योजना के बारे में और पात्रता के बारे में विस्तार से जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
सुभद्रा योजना में क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
क्या है योजना?
  • दरअसल, इस योजना का नाम सुभद्रा योजना है जिसे ओडिशा सरकार चला रही है। इस योजना को महिलाओं के लिए चलाया गया है। इस योजना का उद्धेश्य लगभग एक करोड़ महिलाओं को आर्थिक लाभ देने का है जिससे महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाया जा सके।
विज्ञापन

3 of 5
सुभद्रा योजना में क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
लाभ क्या मिलता है?
  • सुभद्रा योजना के अंतर्गत महिलाओं को साल भर में 10 हजार रुपये देने का प्रावधान है। पात्र महिलाओं को 5-5 हजार रुपये की दो किस्तों के जरिए ये पैसे दिए जाते हैं। इस पैसे को सीधे महिलाओं के बैंक खाते में भेजा जाता है। ये योजना अगले 5 साल यानी 2024-25 से लेकर 2028-29 तक चलेगी।

4 of 5
सुभद्रा योजना में क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
कौन महिला योजना के लिए पात्र हैं और कौन नहीं?
  • बात अगर उन महिलाओं की करें जो इस योजना के लिए पात्र हैं उनमें सबसे पहले वे महिलाएं शामिल हैं, जो उड़ीसा की मूल निवासी हैं
  • वहीं, वे महिलाएं भी पात्र हैं जिनकी उम्र 21 से 60 साल के बीच है। अगर आप इस सूची में हैं तो आप इस सुभद्रा योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सुभद्रा योजना में क्या लाभ मिलता है? - फोटो : Adobe Stock
  • दूसरी तरफ अगर उन महिलाओं की बात करें जो योजना के लिए पात्र नहीं हैं, उनमें वे महिलाएं हैं जो टैक्स भरती हैं
  • जो महिलाएं पहले से किसी ऐसी योजना की लाभार्थी हैं जहां वो किसी योजना के तहत हर महीने 1500 रुपये का लाभ ले रही हैं, वे पात्र नहीं हैं
  • जो महिलाएं उड़ीसा के बाहर की हैं, वे भी सुभद्रा योजना के लिए पात्र नहीं हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें