फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PVY: विश्वकर्मा योजना के लिए क्या आप भी कर सकते हैं आवेदन? कितना मिलेगा लाभ जैसी बाकी बातें यहां जानें

Mon, 09 Oct 2023 12:45 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : ANI
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: देश में कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चल रही हैं, जिनका सीधा लाभ जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक पहुंच रहा है। राज्य सरकारों के अलावा केंद्र सरकार भी कई तरह की योजनाएं चला रही है। इनमें स्वास्थ्य, पेंशन, बीमा, राशन, आवास जैसी अनेकों योजनाएं शामिल हैं। ऐसी ही एक योजना बीती 17 सितंबर को केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई, जिसका नाम पीएम विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी और इसके बाद पात्र होने पर आप योजना में आवेदन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता से लेकर आवेदन तक सबकुछ यहां जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : iStock
योजना के लाभ:-

अगर आप योजना से जुड़ते हैं, तो आपको कई तरह के लाभ मिलेंगे...
  • इसमें लाभार्थी को औजारों के लिए 15 हजार रुपये एडवांस मिलेंगे
  • 500 रुपये का रोजाना स्टाइपेंड देने का प्रावधान है
  • कम ब्याज दर पर पहले एक लाख रुपये का कर्ज और इसके बाद 2 लाख रुपये तक का कर्ज अलग से दिया जाएगा
  • इसके अलावा इंसेंटिव भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Istock
कौन लोग हैं योजना के लिए पात्र?
  • पत्थर तराशने वाले, फिशिंग नेट निर्माता, ताला बनाने वाले, पत्थर तोड़ने वाले, मूर्तिकार, लोहार, सुनार,नाई, धोबी, दर्जी, अस्त्रकार...

4 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : Istock
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता, मोची/जूता बनाने वाले कारीगर, गुड़िया और खिलौना निर्माता, नाव निर्माता, मालाकार, राजमिस्त्री, टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम विश्वकर्मा योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock
पात्र हैं, तो जानें आवेदन की प्रक्रिया:-
  • ऊपर दी गई सूची के अनुसार अगर आप पात्र हैं और आपकी उम्र 18 साल है, तो आपको आवेदन के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना है। फिर यहां पर जाकर आपको संबंधित दस्तावेज दिखाने हैं। इसके बाद वहां मौजूद अधिकारी सबकुछ सही पाए जाने पर आपका आवेदन कर देता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें