फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PVY: आप भी जुड़ना चाहते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से तो पहले यहां जान लें पात्रता, वरना अटक सकता है आवेदन

Mon, 25 Sep 2023 12:18 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : Amar Ujala
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana 2023: आप चाहे शहरी इलाके में रहते हैं या फिर ग्रामीण क्षेत्र में, लेकिन अगर आप किसी सरकारी योजना के लिए पात्र हैं तो नियमों के तहत आपको लाभ दिया जाता है। इसमें आर्थिक मदद करने से लेकर कई जरूरत का सामान मुहैया करवाने जैसी लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं शामिल हैं। हाल ही में ऐसी ही एक और योजना का शुभारंभ केंद्र सरकार द्वारा किया गया, जिसका नाम है 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना।' इस योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यापारों को शामिल करके उन्हें लाभ देने की कोशिश है। ऐसे में अगर आप भी जानना चाहते हैं कि क्या आप इस योजना से जुड़ सकते हैं, तो इसके लिए आपको पहले अपनी पात्रता चेक करनी होगी। तो चलिए बिना देर किए इस बारे में जानते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : Istock
आवदेन के लिए ये लोग हैं पात्र:-
  • दर्जी
  • मूर्तिकार
  • नाव निर्माता
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • फिशिंग नेट निर्माता और टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
विज्ञापन

3 of 5
विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock
  • नाई
  • मालाकार
  • राजमिस्त्री
  • धोबी
  • ताला बनाने वाले
  • अस्त्रकार
  • पत्थर तराशने वाले
  • लोहार
  • सुनार
  • पत्थर तोड़ने वाले।

4 of 5
विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : istock
पात्र लोग ये बात भी जान लें
  • अगर आप ऊपर दी गई सूची के अंतर्गत पात्र हैं और अब आप प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना से अगर जुड़ना चाहते हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल या उससे अधिक होना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विश्वकर्मा योजना के लिए पात्रता कैसे चेक करें? - फोटो : pixabay
कैसे कर सकते हैं आवेदन:-
  • आप अगर इस पीएम विश्वकर्मा योजना के लिए पात्र हैं, तो आपको आवेदन के लिए अपने नजदीकी जनसेवा केंद्र पर जाना होता है। यहां आपको अपने साथ कुछ दस्तावेज ले जाने होते हैं, जिसके बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें