फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख रुपये का लाभ: एक क्लिक में यहां चेक करें आप आयुष्मान योजना के लिए पात्र हैं या नहीं, ये रहा प्रोसेस

Sun, 10 Sep 2023 04:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता चेक करने का प्रोसेस क्या है? - फोटो : Amar Ujala
Ayushman Card Eligibility: केंद्र सरकार हो या फिर राज्य सरकारें, ये दोनों ही कई तरह की ऐसी योजनाएं चलाते हैं जिनका सीधा लाभ जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक पहुंच सके। इनमें पेंशन, आवास, रोजगार, शिक्षा, भत्ता, बीमा समेत आर्थिक मदद करने जैसी योजनाएं भी शामिल हैं। ऐसी ही एक स्वास्थ्य योजना है 'आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना।' मौजूदा समय में इस योजना से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं और अगर आप भी इस योजना से जुड़कर मुफ्त इलाज का लाभ लेना चाहते हैं, तो आपको अपनी पात्रता चेक करनी होगी। तो चलिए जानते हैं आप ये कैसे चेक कर सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप पात्रता चेक करने के प्रोसेस के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता चेक करने का प्रोसेस क्या है? - फोटो : Istock
  • दरअसल, आयुष्मान योजना को केंद्र सरकार चलाती है और अब इसमें कई राज्य सरकारें भी जुड़ गई हैं। वहीं, इस योजना के अंतर्गत पहले पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिसके बाद कार्डधारक सूचीबद्ध अस्पतालों में अपना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता चेक करने का प्रोसेस क्या है? - फोटो : Istock
आप पात्र हैं या नहीं, ऐसे कर सकते हैं चेक:-

स्टेप 1
  • अगर आपको भी जानना है कि आप योजना के लिए पात्र हैं या नहीं, तो इसके लिए सबसे पहले आपको योजना के आधिकारिक पोर्टल pmjay.gov.in पर जाना है
  • फिर यहां जाकर आपको 'Am I Eligible' वाला ऑप्शन मिलेगा, इस पर क्लिक करना है

4 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता चेक करने का प्रोसेस क्या है? - फोटो : iStock
स्टेप 2
  • फिर अपना 10 अंकों का मोबाइल नंबर दर्ज करें, जिस पर एक बन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी आएगा
  • इस ओटीपी को दर्ज करें
  • इसके बाद आपके सामने दो विकल्प आएंगे, जिसमें से पहले वाले में आपको अपना राज्य चुनना है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड के लिए पात्रता चेक करने का प्रोसेस क्या है? - फोटो : istock
स्टेप 3
  • अब आपको दूसरे वाले विकल्प में अपना मोबाइल नंबर और राशन कार्ड नंबर भरना है
  • फिर आपको सर्च वाले बटन पर क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही आपको अपनी पात्रता के बारे में पता चल जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें