फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर काम की: क्या वैलिड है ई-आधार कार्ड या नहीं? यहां जानें इस सवाल का सटीक जवाब

Sun, 10 Sep 2023 02:03 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ई-आधार कार्ड के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock
e-Aadhaar Card: आप एक सिम कार्ड लेने जाएं, बैंक में खाता खुलवाने जाएं, लोन लेने जाएं, सरकारी योजनाओं में आवेदन करने जाएं या फिर कोई अन्य काम करवाने जाएं, तो आपको कई दस्तावेज चाहिए होते हैं। पर एक दस्तावेज ऐसा है जिसकी जरूरत लगभग हर एक काम में पड़ती है और वो है आपका आधार कार्ड। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआई द्वारा इसे जारी किया जाता है। वैसे तो आपके पास आधार की हार्ड कॉपी होगी, लेकिन अब लोग ई-आधार का भी इस्तेमाल करने लगे हैं। पर कई लोगों के मन में इसको लेकर अब भी उलझन है कि क्या ये वैध है या नहीं? तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
ई-आधार कार्ड के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock
पहले जानिए ई-आधार है क्या?
  • जिस तरह आपके पास कागज में छपा हुआ आधार कार्ड है उसकी तरह ई-आधार कार्ड एक इलेक्ट्रॉनिक कॉपी होती है। आप इसे अपने कंप्यूटर/लैपटॉप, मोबाइल आदि में रख सकते हैं और ये पासवर्ड से पूरी तरह सुरक्षित होता है।
विज्ञापन

3 of 5
ई-आधार कार्ड के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock
क्या वैध है ई-आधार?
  • ये जान लीजिए क्या ई-आधार वैध है, तो इसका जवाब है हां ये पूरी तरह वैध है क्योंकि यूआईडीएआई द्वारा इसे जारी किया जाता है और आप इसे इन्हीं की वेबसाइट से मुफ्त में डाउनलोड भी कर सकते हैं।

4 of 5
ई-आधार कार्ड के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock
  • वहीं, इसके वैध होने को लेकर यूआईडीएआई कहता है कि आधार अधिनियम के मुताबिक, ई-आधार कार्ड पूरा तरह से वैध है। हर कामों में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ई-आधार कार्ड के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock
  • दूसरी तरफ अगर आपके पास ई-आधार नहीं है, तो आप यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट myaadhaar.uidai.gov.in/genricDownloadAadhaar पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं और ये आपके बड़े काम आ सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें