Traffic Rules: अगर आप देखेंगे तो स्कूल-कॉलेज, दफ्तर या कहीं अन्य जगहों पर जाने के लिए लोग अपने वाहन से जाना पसंद करते हैं। इसके पीछे कई कारण भी हैं, लेकिन सबसे बड़ा कारण है अपने वाहन से ट्रैवल करना सुविधाजनक होता है। पर गाड़ी चलाने के दौरान हमें सड़क यातायात के नियमों का पालन भी करना पड़ता है। अगर हम ये नहीं करते हैं तो ट्रैफिक पुलिस हमारा चालान काट सकती है। वहीं आपने कई बार देखा होगा या क्या पता आपके साथ भी ऐसा हुआ हो कि किसी ट्रेफिक पुलिस वाले ने आपकी गाड़ी की चाबी निकाल ली हो? ऐसे कई मामले सामने आते रहते हैं जिनमें पुलिस वाले अपनी वर्दी के दम पर जोर जबरदस्ती करके लोगों की गाड़ी की चाबी निकाल लेते हैं। ऐसे में जरूरी हो जाता है कि जाना जाए कि आखिर इसको लेकर नियम क्या कहता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...