Which Paper Is Used To Make Currency Notes In India: यूपीआई आने के बाद से कैश के चलन में थोड़ी कमी आई है, लेकिन आज भी हम ज्यादातर दुकानों से सामान को खरीदते समय 10, 20, 50, 100 या 500 रुपये कैश में ही अदा करते हैं। इसके अलावा पर्श में कैश होना भी काफी जरूरी है। इमरजेंसी के समय यह काफी काम में आते हैं। कई बार हमारे यह नोट मुड़ जाते हैं या पानी में भीग जाते हैं। ऐसा होने के बाद भी नोट फटते या गलते नहीं और लंबे समय तक चलते हैं। वहीं अगर इनकी जगह कोई दूसरा कागज हो, तो वह मुड़ने या गीले होने पर आसानी से फट या गल जाता है। ऐसे में सवाल है कि भारत में जिन नोटों का इस्तेमाल हम करेंसी के रूप में करते हैं। वह गीले या मुड़ने पर आखिर फटते क्यों नहीं? आखिर इन नोटों के कागज में ऐसी क्या खासियत है? इसी कड़ी में आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -