Safest Seat in Flight: अहमदाबाद में हुए विमान हादसे ने पूरे देश को झकझोर के रख दिया है। विमान में 242 यात्रियों सवार थे, जिसमें 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे। एयर इंडिया का यह विमान टेकऑफ करने के तुरंत बाद मेघानीनगर के पास जाकर क्रैश हो गया।
फ्लाइट की गिनती यातायात के एक सुरक्षित साधनों में की जाती है। हालांकि, इस विमान दुर्घटना के बाद कई लोग फ्लाइट में सफर करने को लेकर काफी आशंकित हैं। ऐसे में कई लोगों का यह सवाल है कि फ्लाइट में सफर के दौरान सबसे सुरक्षित सीट कौन सी होती है? किसी विमान हादसे में सभी लोगों को बचा पाना मुश्किल होता है। हालांकि, फ्लाइट में कुछ सीटें ऐसी होती हैं, जो दूसरी सीटों की तुलना में सेफ होती हैं। अगर आप इन सीटों पर बैठकर सफर कर रहे हैं, तो आपके बचने की संभावना कुछ हद तक ज्यादा होती है।