फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WhatsApp Voice Message Preview: अब नहीं जाएगा किसी के पास गलत वॉयस मैसेज, बस करना होगा ये काम

Fri, 17 Dec 2021 12:59 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
WhatsApp ने रिलीज किया वॉयस मैसेज प्रिव्यू फीचर - फोटो : Pixabay
आज के समय में व्हाट्सऐप स्मार्टफोन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले ऐप में से एक है। व्हाट्सऐप का इस्तेमाल मैसेजिंग के लिए सबसे ज्यादा किया जाता है। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप होने के कारण ये सेकेंडों में आपकी बात को लोगों तक पहुंचा देता है। व्हाट्सऐप कंपनी भी आए दिन अपने यूजर्स को बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए नए फीचर्स और अपडेट पेश करती रहती है। अब हाल ही में कंपनी ने यूजर्स को एक और खुशखबरी दी है। कंपनी ने एक नया फीचर रिलीज किया है। ये कमाल का फीचर वॉयस मैसेज प्रिव्यू है। जैसा कि इसके नाम से ही स्पष्ट है कि अब यूजर्स को वॉयस मैसेज भेजने से पहले उसका प्रीव्यू देखने का मौका मिलेगा। यानी आप भी अगर किसी को वॉयस मैसेज भेजते हैं तो उससे पहले आप ऑडियो को सुन सकेंगे। इस नए फीचर से सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि अब किसी के पास आपका गलत ऑडियो मैसेज नहीं जा पाएगा। आइए जानते हैं ये फीचर क्या है और कैसे काम करेगा...
विज्ञापन

2 of 5
WhatsApp ने रिलीज किया वॉयस मैसेज प्रिव्यू फीचर - फोटो : Pixabay
क्या है व्हाट्सऐप का नया फीचर?
व्हाट्सऐप पर चैटिंग के अलावा ऑडियो और वीडियो कॉल का भी विकल्प मिलता है। ऑडियो मैसेज आपको टेक्स्ट चैटिंग वाले टैब में ही दिखता है। इसमें आपको उस माइक पर क्लिक करते हुए कुछ बोलना होता है। इसके बाद ऑडियो रिकॉर्ड होने के बाद सेंड करने का ऑप्शन आता है। अभी तक इसमें सिर्फ वॉयस मैसेज को भेजने का ही विकल्प होता था। इससे कई बार गलत मैसेज भी चला जाता था, लेकिन अब मैसेज भेजने से पहले आप वॉयस मैसेज प्रिव्यू के जरिए अपने ऑडियो को सुन सकेंगे और कोई गलती होने पर उसे हटा कर दूसरा मैसेज रिकॉर्ड कर सकेंगे। 
विज्ञापन

3 of 5
WhatsApp ने रिलीज किया वॉयस मैसेज प्रिव्यू फीचर - फोटो : Pixabay
कैसे करेगा काम?
  • व्हाट्सऐप पर ऑडियो मैसेज भेजने के लिए सबसे पहले अपने व्हाट्सऐप अकाउंट पर जाएं। यहां जिस किसी कॉन्टैक्ट को वॉयस मैसेज भेजना चाहते हैं उसके प्रोफाइल पर आएं।

4 of 5
WhatsApp ने रिलीज किया वॉयस मैसेज प्रिव्यू फीचर - फोटो : Pixabay
  • इसके बाद चैट टैब में बने माइक्रोफोन के आइकन पर क्लिक करके अपना मैसेज रिकॉर्ड करें और मैसेज पूरा होने के बाद रिकॉर्डिंग को स्टॉप करने के विकल्प पर क्लिक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
WhatsApp ने रिलीज किया वॉयस मैसेज प्रिव्यू फीचर - फोटो : Pixabay
  • इसके बाद आपको प्ले का ऑप्शन दिखेगा, इस पर क्लिक करने के बाद आप अपना रिकॉर्ड किया हुआ मैसेज सुन सकते हैं। अगर मैसेज ठीक है तो सेंड पर क्लिक करके आगे भेज सकते हैं, लेकिन मैसेज में अगर कोई कमी है तो आप उसे डिलीट करके दूसरा मैसेज रिकॉर्ड कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें