फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC: ट्रेन से दूसरे शहर भेजना चाहते हैं अपनी बाइक, तो जानें क्या है इसका प्रोसेस?

Fri, 17 Dec 2021 12:24 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अपनी बाइक को ट्रेन से दूसरे शहर भेजने का आसान तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
ट्रेनों में हम लोग आसानी से सफर कर लेते हैं। लेकिन जब हमारे साथ-साथ हमारे वाहन को भी एक शहर से दूसरे शहर ले जाने की बात आती है, तो यह बहुत मुश्किल काम हो जाता है। कई बार लोग किसी भी कारण से किसी अन्य शहर में शिफ्ट होते हैं, तो उनको अपनी बाइक या स्कूटर को भी दूसरे शहर ले जाने की जरूरत पड़ती है। लेकिन क्या आप जानते हैं की इस काम के लिए भारतीय रेलवे एक अच्छा और सस्ता ऑप्शन है? रेलवे कुरियर की मदद से आपका सामान आसानी से एक जगह से दूसरी जगह ट्रांसपोर्ट हो जाता है। तो चलिए आज हम आपको ट्रेन के जरिए बाइक या स्कूटर भेजने का तरीका बताते हैं। भारतीय रेलवे द्वारा कोई भी सामान ट्रांसपोर्ट करने के दो तरीके होते हैं। पहला तरीका है लगेज के रूप में और दूसरा तरीका है पार्सल के रूप में। आइए जानते हैं इन दोनों में क्या फर्क है?
विज्ञापन

2 of 5
अपनी बाइक को ट्रेन से दूसरे शहर भेजने का आसान तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
क्या हैं दो तरीके...
  • किसी भी सामान को ट्रेन के जरिए ट्रांसपोर्ट करने के दो तरीके होते हैं। जिसमें पहला है लगेज। इसके अंतर्गत आप यात्रा करते समय अपने सामान को साथ ले जा सकते हैं। जबकि पार्सल का अर्थ है कि आपको केवल बाइक या स्कूटी को अपने पसंद की जगह पर भेजना है। 
विज्ञापन

3 of 5
अपनी बाइक को ट्रेन से दूसरे शहर भेजने का आसान तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • यदि आपको अपनी बाइक पार्सल करनी है तो आपको नजदीकी रेलवे स्टेशन पर जाना होगा। यहां आपको पार्सल से जुड़ी सारी जानकारी पार्सल काउंटर से मिल जाएगी। जानकारी के अनुसार आपको सारे डॉक्यूमेंट्स तैयार करने होंगे। जरूरी बात ये है कि वेरिफिकेशन के लिए डॉक्यूमेंट्स की फोटोकॉपी के साथ ओरिजनल कॉपी भी अपने साथ रखें। 

4 of 5
अपनी बाइक को ट्रेन से दूसरे शहर भेजने का आसान तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock
पार्सल कराने के लिए कुछ जरूरी बातें 
  • आप जिस दिन अपनी बाइक भिजवाना चाहते हैं, कम से कम उसके एक दिन पहले ही बुकिंग कराएं। इसके साथ ही कुछ जरूरी बातें हैं जो आपको पता होनी चाहिए। आपके पास आपके बाइक का रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट व इंश्योरेंस के कागज साथ होने चाहिए। आधार, ड्राइविंग लाइसेंस जैसे आईडी कार्ड भी साथ हों। वहीं आपकी बाइक में बिल्कुल भी पेट्रोल नहीं होना चाहिए। यदि पेट्रोल हुआ तो आपको 1000 रुपये का जुर्माना देना होगा। 
.
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अपनी बाइक को ट्रेन से दूसरे शहर भेजने का आसान तरीका (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock
कौन कर सकता है बुकिंग
  • यदि गाड़ी आपकी नहीं है और आप फिर भी गाड़ी दूसरे शहर भिजवाना चाहते हैं, तो घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आप अपनी आईडी से भी बुकिंग करा सकते हैं। लेकिन बाइक की आरसी और बीमा के कागज बेहद जरूरी हैं। पार्सल की बुकिंग का समय सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक है। इस बीच आप कभी भी बुकिंग करा सकते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें