WhatsApp ने रिलीज किया वॉयस मैसेज प्रिव्यू फीचर
- फोटो : Pixabay
क्या है व्हाट्सऐप का नया फीचर?
व्हाट्सऐप पर चैटिंग के अलावा ऑडियो और वीडियो कॉल का भी विकल्प मिलता है। ऑडियो मैसेज आपको टेक्स्ट चैटिंग वाले टैब में ही दिखता है। इसमें आपको उस माइक पर क्लिक करते हुए कुछ बोलना होता है। इसके बाद ऑडियो रिकॉर्ड होने के बाद सेंड करने का ऑप्शन आता है। अभी तक इसमें सिर्फ वॉयस मैसेज को भेजने का ही विकल्प होता था। इससे कई बार गलत मैसेज भी चला जाता था, लेकिन अब मैसेज भेजने से पहले आप वॉयस मैसेज प्रिव्यू के जरिए अपने ऑडियो को सुन सकेंगे और कोई गलती होने पर उसे हटा कर दूसरा मैसेज रिकॉर्ड कर सकेंगे।