फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Whatsapp Trick: बिना इंटरनेट चलाना चाहते हैं व्हाट्सएप? तो काम आ सकती है ये ट्रिक, अभी करें ट्राई

Sat, 12 Feb 2022 09:15 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
बिना इंटरनेट व्हाट्सएप चलाने का तरीका - फोटो : istock
आज के दौर में लोगों की निर्भरता इंटरनेट पर काफी बढ़ती जा रही है। लगभग हर दूसरे व्यक्ति के पास खुद का स्मार्टफोन है, जिसका वो काफी इस्तेमाल भी करता है। वर्क फ्रॉम होम से लेकर बाहर से सामान खरीदने, बैंक में पैसे जमा करने, बिल भरने आदि सारे काम लोग घर बैठे ही इंटरनेट के जरिए कर रहे हैं। आज हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल कर रहा है। साथ ही स्मार्टफोन के लिए इंटरनेट की सुविधा होना बहुत जरूरी है, क्योंकि बिना इंटरनेट के आप स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप, फेसबुक, टेलीग्राम जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। इसके लिए बहुत जरूरी है कि आपके पास इंटरनेट कनेक्शन हो। मौजूदा समय में लोग व्हाट्सएप पर काफी समय बिताते हैं। एक-दूसरे से बात करनी हो, एक-दूसरे को तस्वीरें व वीडियो शेयर करने हो, अपने स्टेटस लगाने हो आदि। मतलब हर तरीके से लोग व्हाट्सएप से जुड़े हुए हैं। अगर आपके पास इंटरनेट न हो और आप व्हाट्सएप चलाना चाहते हैं तो आप नहीं चला सकते हैं। मगर हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसके जरिए आप बिना इंटरनेट के भी व्हाट्सएप चला सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इसके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
बिना इंटरनेट व्हाट्सएप चलाने का तरीका - फोटो : istock
बिना इंटरनेट के चैटसिम से चला सकते हैं व्हाट्सएप:-
  • अगर आप चाहते हैं कि आप बिना इंटरनेट के अपने स्मार्टफोन में व्हाट्सएप चला पाएं, तो इसके लिए आपको एक चैटसिम खरीदनी होगी। अगर आप ये सोच रहे हैं कि भला ये क्या चीज है? तो जानना जरूरी हो जाता है कि दरअसल, चैटसिम एक अलग प्रकार की सिम होती है, जो चैटसिम की वेबसाइट पर या सिम की दुकानों पर मिल जाएगी।
विज्ञापन

3 of 5
बिना इंटरनेट व्हाट्सएप चलाने का तरीका - फोटो : istock
  • अब आपको इसको अपने मोबाइल फोन में लगा लेना है। ये वही चैटसिम है जिसके जरिए आप एक साल तक बिना इंटरनेट के व्हाट्सएप चला सकते हैं।

4 of 5
बिना इंटरनेट व्हाट्सएप चलाने का तरीका - फोटो : istock
  • बात अगर इस चैटसिम की करें, तो इसकी कीमत 1800 रूपये होती है और इसका इस्तेमाल एक साल तक हो सकता है। इसके बाद इसको रिचार्ज करवाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिना इंटरनेट व्हाट्सएप चलाने का तरीका - फोटो : istock
  • ये चैटसिम हर तरह के मोबाइल फोन में लग सकती है, और इसका इस्तेमाल आप देश और विदेशों में हर जगह कर सकते हैं।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें