इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) द्वारा चलाई जाने वाली बेहद ही लोकप्रिय ट्रेन 'श्री रामायण यात्रा' अपने अगले सफर के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये ट्रेन 22 फरवरी को दिल्ली सफदरजंग रेलवे स्टेशन से एक बार फिर रवाना की जाएगी। प्रभु श्रीराम के जीवन से जुड़े स्थलों के पर्यटन के लिए भारतीय रेल की अनूठी योजना के तहत इसकी शुरुआत की जा रही है। ये ट्रेन 19 रात और 20 दिनों में अपनी यात्रा पूरी करेगी। इस पवित्र यात्रा में आप भगवान राम के जीवन से जुड़ी सभी जगहों के दर्शन कर सकेंगे। पहले भी ये यात्रा आयोजित की गई थी, जो कि पर्यटकों काफी पसंद आई थी। अब ये ट्रेन फिर से चलने के लिए तैयार है। भारतीय रेल की ये ट्रेन एक डीलक्स एसी टूरिस्ट ट्रेन है, जिसमें फर्स्ट एसी और सेकेंड एसी क्लास मौजूद है। तो चलिए आज जानते हैं इस यात्रा के लिए कैसे टिकट करानी है और इस ट्रेन में क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं...