फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Passport: विदेश में सफर करते समय चोरी हो गया है पासपोर्ट, तो तुरंत करें ये काम

Fri, 12 Jul 2024 01:57 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
What To Do If Your Passport Lost In Another Country - फोटो : istock
What To Do If Your Passport Lost In Another Country: टेलीविजन एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने निकलकर आ रही है।  दिव्यांका और उनके हसबैंड विवेक दहिया अपने 8वीं वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट करने के लिए इटली में गए हुए थे। इटली में घूमते समय चोरों ने उनके पासपोर्ट और दस लाख रुपये को चुरा लिया। अक्सर इस तरह की कई खबरें सामने निकलकर आती रहती हैं, जिनमें दूसरे देशों में घूमने वाले पर्यटकों के पैसे या पासपोर्ट को चोरी कर लिया जाता है। पासपोर्ट काफी जरूरी दस्तावेज है। अगर विदेश में सफर करते समय आपका यह दस्तावेज चोरी या गुम हो जाता है, तो आपको कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं कि विदेश में घूमते समय अगर पासपोर्ट चोरी हो जाए तो इस स्थिति में क्या करना चाहिए। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
What To Do If Your Passport Lost In Another Country - फोटो : istock
विदेश में घूमते समय पासपोर्ट खोने की स्थिति में सबसे पहले आपको इसकी जानकारी नजदीकी पुलिस स्टेशन में देनी होगी। पुलिस स्टेशन में यह जानकारी दर्ज कराने के बाद आपको यह सूचना अपने देश के दूतावास में देनी है। 
विज्ञापन

3 of 5
What To Do If Your Passport Lost In Another Country - फोटो : istock
अपने देश के दूतावास में इस बात की सूचना देने के बाद ही आपके खोए हुए पासपोर्ट को रद्द किया जा सकेगा। इसके बाद आपको नए पासपोर्ट के लिए आवेदन करना होगा। इसके अलावा आप इमरजेंसी सर्टिफिकेट भी प्राप्त कर सकते हैं। 

Indian Railways: घर बैठे बुक कर सकते हैं जनरल और प्लेटफॉर्म टिकट, जानिए क्या है तरीका

4 of 5
What To Do If Your Passport Lost In Another Country - फोटो : istock
अगर आप नए पासपोर्ट के लिए अपना एप्लीकेशन देते हैं तो इसके लिए आपको करीब 1 सप्ताह तक इंतजार करना होगा। वहीं अगर विदेश में यात्रा करते समय आपका पासपोर्ट खोने के साथ वीजा भी एक्सपायर हो जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
What To Do If Your Passport Lost In Another Country - फोटो : Freepik
इस स्थिति में आपको उस देश के दूतावास में जाकर पुराने वीजा की कॉपी और पुलिस रिपोर्ट दिखाकर नया वीजा इश्यू करवाना होगा। इसमें आपको नए पासपोर्ट या इमरजेंसी सर्टिफिकेट की जरूरत होगी। इन सभी प्रक्रियाओं को करने के बाद आप पासपोर्ट बनवाकर अपने देश वापस लौट सकते हैं। इसके अलावा अगर आपकी फ्लाइट तुरंत है तो दूतावास से मिले इमरजेंसी सर्टिफिकेट की मदद ले सकते हैं। 

IRCTC: खूबसूरत लेह लद्दाख की सैर कराने के लिए आईआरसीटीसी लाया टूर पैकेज, इतना है किराया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें