फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cyber Crime: व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो बनाकर कोई कर रहा ब्लैकमेल, तो तुरंत करें ये काम

Mon, 19 Aug 2024 05:09 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Cyber Crime - फोटो : Freepik
आज के इस डिजिटल युग में फ्रॉड और ब्लैकमेलिंग की घटनाएं लगातार सामने निकलकर आ रही हैं। बीते कुछ सालों में इनसे जुड़े मामलों में एक रिकॉर्ड वृद्धि देखने को मिली है। फिशिंग अटैक करके किसी व्यक्ति के बैंक अकाउंट से पैसे निकालना हो या किसी का वीडियो बनाकर उसको ब्लैकमेल करना हो, ये घटनाएं अब आम हो चली हैं। ब्लैकमेलिंग से जुड़े कई मामलों में तो व्यक्ति डर की वजह से अपनी जीवनभर की कमाई ब्लैकमेलर को दे देता है। कई मामलों में तो इस तरह की घटना से इंसान इतना ज्यादा दहशत में आ जाता है कि वह खुदकुशी तक कर लेता है। इस तरह के कई मामले लगातार सामने निकलकर आते रहे हैं। ऐसे में आपको इस बारे में पता होना जरूरी है कि अगर कोई आपका वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग कर रहा है? इस स्थिति में बिना घबराए क्या करना चाहिए?
विज्ञापन

2 of 5
Cyber Crime - फोटो : istock
बीते सालों में इस तरह के कई मामले सामने निकलकर आए हैं, जहां कुछ लड़कियां लोगों को व्हाट्सएप कॉल करके उनका अश्लील वीडियो बना लेती हैं। इसके बाद लोगों को इन वीडियो को लीक करने की धमकी देकर उनसे पैंसे ऐंठने की कोशिश की जाती है। 
विज्ञापन

3 of 5
Cyber Crime - फोटो : Amar Ujala
इस दौरान उनको काफी डराया और धमकाया भी जाता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा होता है तो इस स्थिति में आपको घबराने की जरूरत नहीं है। इस दौरान आपको सबसे पहले ब्लैकमेलर के नंबर और दूसरी जरूरी जानकारी को इकट्ठा करना है। 

4 of 5
Cyber Crime - फोटो : amar ujala
ये जानकारियां काफी महत्वपूर्ण हैं ये सबूत के तौर पर काम आएंगी। इसके बाद आप इन सभी सबूतों के साथ भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Cyber Crime - फोटो : Istock
आपकी शिकायत के बाद तुरंत एक्शन लिया जाएगा। ध्यान देने वाली बात है कि अगर कोई आपका वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसों को मांगता है तो आपको उस व्यक्ति को पैसे देने की गलती नहीं करनी है। आपके पैसों को देने के बाद भी वह व्यक्ति आपसे बार-बार पैसों की मांग करेगा। इसमें आपकी जीवनभर की कमाई खत्म हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें