आज के इस डिजिटल युग में किसी के प्राइवेट MMS या निजी वीडियो का इंटरनेट पर वायरल होने की कई खबरें अक्सर सामने निकलकर आती रहती हैं। कई बार देखने को मिलता है कि किसी की निजी वीडियो या तस्वीरें उसकी बिना अनुमति के साझा कर दी जाती हैं, जिसके चलते संबंधित व्यक्ति को मानसिक और सामाजिक स्तर पर कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
कई बार ऐसी स्थिति में इंसान खुदखुशी भी कर लेते है। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि इंटरनेट पर प्राइवेट MMS या वीडियो के लीक होने पर आप उसे इंटरनेट से हटवा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए आपको तुरंत सही कदम उठाना बेहद जरूरी है। इसमें सबसे पहला और प्रभावी उपाय है StopNCII.org जैसे पोर्टल पर जाकर वीडियो को हटाने की प्रक्रिया शुरू करना।