फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Strike on Venezuela: मादुरो को पकड़ने वाली डेल्टा फोर्स क्या है, इसके नाम से क्यों कांपती है दुनिया?

Sun, 04 Jan 2026 02:19 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

डेल्टा फोर्स अमेरिका की सबसे गोपनीय और खतरनाक स्पेशल यूनिट है, जो हाई-रिस्क मिशन के लिए जानी जाती है। हाल ही में इसने वेनेजुएला में मादुरो को पकड़कर दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
विज्ञापन
1 of 5
Delta Force Operation Venezuela - फोटो : Amar ujala
अमेरिका ने वेनेजुएला में एक बड़े सैन्य अभियान को अंजाम दिया है। इस सैन्य अभियान ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा है। अमेरिका ने अत्यंत गोपनीयता और सटीक रणनीति के साथ इस मिशन को अंजाम दिया। इसमें राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को हिरासत में लेकर अमेरिका ले जाया गया।

इस ऑपरेशन की योजना को विभिन्न स्तरों पर तैयार किया गया था। इसमें खुफिया सूचनाओं, तकनीकी निगरानी और जमीनी रणनीति का अनोखा तालमेल देखने को मिला। यह सैन्य अभियान जाहिर करता है कि इस तरह का जटिल और जोखिम भरा मिशन केवल अमेरिका जैसी सैन्य और तकनीकी महाशक्ति ही अंजाम दे सकती है।

इस पूरे मिशन को अंजाम देने के केंद्र में अमेरिका की सबसे खतरनाक और प्रशिक्षित स्पेशल यूनिट डेल्टा फोर्स शामिल थी। इस कारण अब डेल्टा फोर्स को लेकर दुनियाभर में खूब चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन

2 of 5
Delta Force Operation Venezuela - फोटो : AdobeStock

क्या है डेल्टा फोर्स?

  • डेल्टा फोर्स की गिनती अमेरिकी सेना की सबसे गुप्त और एलीट विशेष इकाइयों में की जाती है।
  • डेल्टा फोर्स ऐसे मिशनों में शामिल होती है, जहां असफलता की कोई गुंजाइश नहीं होती।
  • यह यूनिट आतंकवाद विरोधी अभियानों, हाई-वैल्यू टारगेट की गिरफ्तारी, बंधकों को बचाने जैसे बड़े और खूफिया मिशनों को अंजाम देती है।
  • डेल्टा फोर्स के कमांडों को मानसिक और शारीरिक रूप से अत्यधिक कठोर प्रशिक्षण दिया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
Delta Force Operation Venezuela - फोटो : AdobeStock
  • इसका गठन साल 1977 में किया गया था।
  • यह फोर्स अमेरिका आर्मी स्पेशल ऑपरेशन कमांड के अंतर्गत काम करती है और ज्वाइंट स्पेशल ऑपरेशन्स कमांड के प्रति जवाबदे है।
  • डेल्टा फोर्स को फर्स्ट स्पेशल फोर्सेज ऑपरेशनल डिटैचमेंट-डेल्टा के नाम से भी दुनियाभर में जाना जाता है। 

4 of 5
Delta Force Operation Venezuela - फोटो : AdobeStock

डेल्टा फोर्स के 4 प्रमुख स्क्वाड्रन हैं 

  • असॉल्ट स्क्वाड्रन: यह दुश्मन पर सीधे हमला करते हैं और टारगेट को पकड़ने का काम करते हैं। 
  • रेकी या स्नाइपर ट्रूप: इनका काम खूफिया जानकारी को जुटाना होता है। इसके अलावा जरूरत पड़ने पर दूर से सटीक निशाना भी लगा सकते हैं। 
  • एविएशन स्क्वाड्रन: इसका काम यूनिट ऑपरेशन में आसमान से मदद करना होता है। यह कमांडों को ले जाने और ले आने का काम करते हैं। 
  • कॉम्बैट सपोर्ट: कॉम्बैट सपोर्ट में मेडिकल, लॉजिस्टिक और इंटेलिजेंस के विशेषज्ञ शामिल होते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Delta Force Operation Venezuela - फोटो : AdobeStock

डेल्टा फोर्स के बड़े मिशन 

1993 सोमालिया, ऑपरेशन गोथिक सर्पेंट
  • इस मिशन पर साल 2001 में रिडले स्कॉट की शानदार फिल्म ब्लैक हॉक डाउन रिलीज हुई थी।
  • इसमें सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में वहां के मिलिशिया नेता मोहम्मद फराह ऐदीद के सहयोगियों को पकड़ने के लिए डेल्टा फोर्स और आर्मी रेंजर्स ने एक मिलिट्री ऑपरेशन किया था।
  • हालांकि, इस ऑपरेशन में कुछ हेलीकॉप्टर के गिरने के कारण कई अमेरिकी सैनिक बीच शहर में फंस गए थे।
  • उन पर चौतरफा हमला किया जा रहा था। इस बीच डेल्टा फोर्स ने काफी बहादुरी दिखाई थी। 
ओसामा बिना लादेन की तलाश
  • 9/11 हमले के बाद 2001 में ओसामा बिन लादेन की तलाश में डेल्टा फोर्स अफगानिस्तान की तोराबोरा गुफाओं में पहुंच चुकी थी।
  • हालांकि, इस बीच लादेन वहां से पाकिस्तान भाग गया था। 
2003 सद्दाम हुसैन
  • साल 2003 में इसने इराक के तानाशाह सद्दाम हुसैन को पकड़ने में अपनी एक अहम भूमिका निभाई थी। 
साल 2019 अबू बकर अलग बगदादी
  • साल 2019 में इस फोर्स ने ISIS कूख्यात आतंकवादी अबू बकर अल बगदादी को मारा था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें