What to do if gas cylinder is leaking: आज के समय खाना पकाने के लिए कई घरों में एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग किया जा रहा है। खाना बनाने के लिए एलपीजी सुरक्षित और सुविधाजनक साधन है। अन्य ईंधनों जैसे लकड़ी या उपलों की तुलना में एलपीजी गैस सिलेंडर से खाना पकाना काफी किफायती है। एक समय था जब घरों में महिलाएं खाना पकाने के लिए लकड़ी या उपले का इस्तेमाल करती थीं। इससे रसोई घरों में काफी धुआं होता था, जिसका बुरा असर महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ता था। हालांकि, एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर के उपयोग में आने से धुआं और प्रदूषण अब नहीं होता है। गौर करने वाली बात है कि रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग करते समय कई बार गैस लीक करने लगती है। अगर आपके सिलेंडर की गैस लीक हो रही है। ऐसे में आपको कुछ जरूरी बातों को जान लेना चाहिए। वरना एक बड़ा हादसा हो सकता है।