How to Issue Duplicate Passbook: लोग अपनी मेहनत की कमाई से अपनी आज की जरूरतों को पूरा करते हैं। कोई घर खरीदता है, गाड़ी लेता है और अपनी जरूरतों पर खर्च करता है। इसके अलावा भी बच्चों के खर्च भी लोग पूरे करते हैं और बाकी बचे पैसे को अपने भविष्य के लिए बचाते भी हैं। इसके लिए लोग अपने पैसे को बैंक में रखते हैं। हम जब भी बैंक खाता खुलवाते हैं तो हमें एक पासबुक दी जाती है।
ये पासबुक इस बात का प्रमाण होती है कि आपका किस बैंक की ब्रांच में बैंक अकाउंट है। साथ ही आप इस पासबुक में एंट्री करवाकर ये भी जान सकते हैं कि आपके खाते में कितने पैसे हैं? बैंक आपको कितना ब्याज दे रहा है आदि, लेकिन अगर ये पासबुक चोरी हो जाए तो फिर क्या होगा? ऐसे में आपको कुछ काम पूरे करते हैं अपनी डुप्लीकेट पासबुक बैंक से जारी करवानी होती है। तो चलिए जानते हैं इसका प्रोसेस क्या है...