फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलती-चुभती गर्मी से बचकर: जा रहे हैं घर से बाहर, तो ये 4 चीजें साथ ले जाना न भूलें

Thu, 15 May 2025 05:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Garmiyon Mein Apna Khyal Kaise Rakhen: जिस तरह से गर्मी पड़ रही है, ऐसे में ये जरूरी हो जाता है कि अपना ख्याल रखा जाए। वरना लू और इस गर्मी से आप बीमार भी पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गर्मी में घर से बाहर जाते समय क्या चीजें साथ ले जाएं? - फोटो : Adobe Stock
Summer Tips In Hindi: हर कोई चाहता है कि वो गर्मी से बचा रहे, क्योंकि गर्मी में पसीना तो आता ही है। साथ ही कई बार लू भी चलती है जिसके कारण लोगों की तबीयत तक खराब हो जाती है। इसलिए लोग खुद भी घर पर रहते हैं और अपने बच्चों को भी घर पर ही रखते हैं। गर्मी में पंखे-कूलर तो दम तोड़ देते हैं, इसलिए लोग एसी चलाते हैं और घर पर ही रहते हैं।

वहीं, इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि स्कूल जाने वाले बच्चों को, ऑफिस जाने वाले लोगों को और भी कई जरूरी कामों की वजह से लोगों को घर से बाहर जाना ही पड़ता है। ऐसे में अगर आप भी इस गर्मी में किसी काम की वजह से घर से बाहर जा रहे हैं, तो आपको ये पता होना चाहिए कि आपको अपने साथ वो कौन सी चीजें लेकर जाना है जो आपको गर्मी से बचाने में मदद करती हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
गर्मी में घर से बाहर जाते समय क्या चीजें साथ ले जाएं? - फोटो : Freepik
इन चीजों को अपने साथ ले जाना न भूलें:-

नंबर 1
  • अगर आप गर्मी के मौसम में घर से बाहर जा रहे हैं तो अपने साथ पानी की बोतल ले जाना न बिल्कुल न भूलें। कोशिश करें कि सादा पानी की बोतल के अलावा एक बोतल नींबू पानी का रख लें। इससे आपको शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है।
विज्ञापन

3 of 5
गर्मी में घर से बाहर जाते समय क्या चीजें साथ ले जाएं? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 2
  • घर से बाहर जा रहे हैं तो अपने साथ छाता जरूर रखें और धूप है तो इसका इस्तेमाल करें। छोड़े बच्चों को भी आप छाता दे सकते हैं। इससे आप और आपके बच्चे धूप से बचे रहते हैं और आपको गर्मी भी कम लगती है। वरना सिर पर सीधे धूप पड़ने की वजह से आपके सिर में दर्द हो सकता है।

4 of 5
गर्मी में घर से बाहर जाते समय क्या चीजें साथ ले जाएं? - फोटो : Adobe Stock
नंबर 3
  • गर्मी में लू चलती है और धूप भी बहुत तेज होती है। ऐसे में आपकी आंखों में जलन हो सकती है। इसलिए इस जलन से बचने के लिए आप चश्मा या सनग्लासेज पहन सकते हैं। छोटे बच्चों को भी सनग्लासेज पहन सकते हैं जिससे आंखों में होने वाली जलन से बचने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्मी में घर से बाहर जाते समय क्या चीजें साथ ले जाएं? - फोटो : freepik
नंबर 4
  • आप घर से बाहर जा रहे हैं या आपके छोटे बच्चे हैं तो उन्हें आप कैप या गोल हैट पहना सकते हैं जिससे धूप से बचने में मदद मिलती है। इसके अलावा अपने साथ गमछा या बड़ा रूमाल रख सकते हैं जिसे गले या सिर पर लपेटा जा सकता है। ऐसा करके भी गर्मी से बचने में मदद मिलती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें