फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या जून में नहीं आएगी 14वीं किस्त? किसान यहां जानें ताजा अपडेट

Sat, 24 Jun 2023 10:29 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
14वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में कब आएगी? - फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana: देश में कई तरह की योजनाएं लगातार चल रही हैं। इन योजनाओं के जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाया जा रहा है। हर साल इन योजनाओं पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च कर लाभार्थियों तक मदद पहुंचाई जाती है। उदाहरण के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को ही ले लीजिए। इस योजना को केंद्र सरकार किसानों के लिए चलाती है और सालाना 6 हजार रुपये पात्र किसानों को देती है। वहीं, ये पैसा साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की किस्त के रूप में मिलता है। वहीं, इस बार किसानों को 14वीं किस्त का इंतजार है और अभी किस्त जारी नही हुई है। ऐसे में जून का महीना भी खत्म होने वाला है, तो सवाल लाजमी है कि क्या जून के महीने में 14वीं किस्त जारी नहीं होगी? तो चलिए इस सवाल का जवाब जानने की कोशिश करते हैं। अगली स्लाइड्स में किसान इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
14वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में कब आएगी? - फोटो : ANI and Istock
  • किसानों को बीती 27 फरवरी को 13वीं किस्त के पैसे दिए गए। इस पैसे को पात्र किसानों के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से भेजा गया। खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस पैसे को जारी किया था।
विज्ञापन

3 of 5
14वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में कब आएगी? - फोटो : istock
  • वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 14वीं किस्त जून के आखिरी सप्ताह में जारी हो सकती है। हालांकि, अब तक सरकार की तरफ से किस्त जारी होने की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक बयान या घोषणा नहीं की गई है।

4 of 5
14वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में कब आएगी? - फोटो : istock
क्या जून में नहीं आएगी 14वीं किस्त?
  • दूसरी तरफ जून का महीना लगभग खत्म होने को है और इस महीने के अब सिर्फ 6 दिन बचे हैं। ऐसे में किसानों को लग रहा है कि शायद जून में किस्त न मिले। हालांकि, ये कहना जल्दबाजी भी हो सकता है क्योंकि सरकार की तरफ से अभी ऐसा कुछ नहीं कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
14वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में कब आएगी? - फोटो : Istock
  • अगर जून के महीने में किस्त जारी होती है, तो ये किसानों के लिए खुशखबरी हो सकती है। लेकिन अगर जून में 14वीं किस्त जारी नहीं होती है, तो फिर मान के चला जा सकता है कि ये किस्त जुलाई महीने में किसानों को मिल सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें