फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन में सफर करते समय इतने वजन तक का सामान ले जा सकते हैं साथ, जानिए नियम

Sun, 20 Oct 2024 06:20 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
Indian Railways: भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा कहा जाता है। इसका बड़ा कारण यह है देश में भारतीय रेलवे का विशाल नेटवर्क फैला हुआ है, जो सीमांत इलाकों को बड़े-बड़े महानगरों से जोड़ता है। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे देश में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। इसके अलावा यात्रियों को सफर करते समय किसी भी तरह दिक्कतों का सामना न करना पड़े इसे देखते हुए रेलवे ने कई नियम बना रखे हैं। इन नियमों का उद्देश्य यात्रियों के सफर को सुविधाजनक बनाना है।

अगर आप भारतीय ट्रेनों सफर करते हैं तो यह खबर खास आपके लिए है। क्या आपको इस बारे में पता है कि भारतीय ट्रेनों में यात्री कितने वजन तक का सामान अपने साथ लेकर सफर कर सकते हैं? अगर नहीं, तो आज इस खबर के जरिए हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
भारतीय ट्रेनों में आप अपने साथ 40 से लेकर 70 किलोग्राम तक के वजन का सामान ले जा सकते हैं। कोच की कैटेगरी के आधार पर यह तय किया जाता है कि आप किसमें कितने वजन तक का सामान ले जा सकते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
अगर आप स्लीपर क्लास में सफर कर रहे हैं तो भारतीय रेलवे के नियमों के मुताबिक 40 किलोग्राम तक का सामान साथ ले जा सकते हैं। इससे ज्यादा सामान अगर आप साथ लेकर जा रहे हैं तो पकड़े जाने पर आपसे फाइन लिया जा सकता है। 

4 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
अगर आपका टिकट थर्ड एसी में है तो आप अपने साथ 40 किलोग्राम तक वजन के सामान को ले जा सकते हैं। वही सेकेंड एसी में यह लिमिट 50 किलो तय की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : AdobeStock
वहीं अगर आपका टिकट फर्स्ट एसी में है तो आप अपने साथ 70 किलोग्राम तक के वजन को साथ ले जा सकते हैं। अगर आप इससे ज्यादा सामान ट्रेन में लेकर सफर करना चाहते हैं तो आपको इसके लिए लगेज वैन बुक करानी होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें