फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railways: ट्रेन में कितने वजन तक के सामान को साथ लेकर कर सकते हैं सफर, जानिए डिटेल्स

Wed, 27 Mar 2024 11:59 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways Luggage Rules - फोटो : Istock
Indian Railways Luggage Rules: रोजाना देशभर में करोड़ों लोग भारतीय ट्रेनों में सफर करते हैं। भारतीय रेलवे का विशाल नेटवर्क देशभर में फैला हुआ है। ऐसे में किफायती स्तर पर लंबी दूरी का सफर करने के लिए रेलवे काफी सुविधाजनक साधन है। भारतीय रेलवे को राष्ट्र की जीवन रेखा की संज्ञा भी दी जाती है। यात्रियों को सफर करते समय किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। इसे देखते हुए भारतीय रेलवे देशभर में हजारों ट्रेनों का संचालन कर रहा है। अक्सर देखने को मिलता है कि कई यात्री ट्रेनों में सामान्य से ज्यादा वजन लेकर सफर करते हैं। अगर आप भी ट्रेनों में सफर करते हैं। ऐसे में आपको ट्रेनों में लगेज ले जाने से जुड़े नियमों के बारे में जरूर पता होना चाहिए। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम जानेंगे कि आप अपने साथ भारतीय ट्रेनों में कितना वजन साथ लेकर सफर कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways Luggage Rules - फोटो : Istock
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारतीय ट्रेनों में आप अपने साथ 40 से लेकर 70 किलोग्राम तक के वजन को साथ लेकर सफर कर सकते हैं। अगर आप इससे ज्यादा सामान अपने साथ लेकर सफर करते हैं। ऐसे में आपको ज्यादा पैसों का भुगतान करना होगा। 
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways Luggage Rules - फोटो : Istock
आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि ट्रेनों के क्लास के आधार पर आप कम या ज्यादा वजन अपने साथ ले जा सकते हैं। अगर आपका टिकट स्लीपर क्लास में है। ऐसे में आप अपने साथ 40 किलोग्राम तक के वजन को साथ लेकर सफर कर सकते हैं।

4 of 5
Indian Railways Luggage Rules - फोटो : Istock
अगर आपका टिकट एसी टू टियर में है। ऐसे में आप अपने साथ 50 किलोग्राम तक के वजन को साथ लेकर सफर कर सकते हैं। इसके अलावा अगर आपका टिकट फर्स्ट एसी में है। इस स्थिति में आप अपने साथ 70 किलोग्राम तक के वजन को साथ लेकर सफर कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways Luggage Rules - फोटो : Istock
अगर आपको किसी वजह से ट्रेनों में ज्यादा वजन को साथ लेकर सफर करना पड़ रहा है। इस स्थिति में आपको लगेजवेन को बुक करवाना होगा। 

जानना जरूरी: जॉब से दे रहे हैं रिजाइन, तो जरूर जान लें ये बातें वरना आ सकती हैं दिक्कतें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें