What Is The Difference Between Guarantee And Warranty: अक्सर हम दुकानों या ई-कॉमर्स वेबसाइटों से एसी, फ्रिज, स्मार्टफोन आदि विभिन्न चीजों की खरीदारी करते हैं। अक्सर जब हम इन चीजों को खरीदते हैं। उस दौरान हम इस बात पर जरूर गौर करते हैं कि संबंधित सामान पर हमें वारंटी या गारंटी कितनी मिल रही है। बाजार में कई सामानों को खरीदने पर गारंटी मिलती है और कई सामानों को खरीदने पर वारंटी। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है आखिर वारंटी और गारंटी दोनों के बीच का अंतर क्या होता है? ऐसे बहुत कम लोग ही हैं, जिन्हें इन दोनों के बीच के अंतर के बारे में पता होगा। एक जागरुक ग्राहक होने के नाते आपको इन दोनों के बीच के अंतर के बारे में पता होना जरूरी है। अगर आप गारंटी और वारंटी के बीच के अंतर के बारे में नहीं जानते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। आज हम आपको इन्हीं दोनों के बीच के अंतर के बारे में बताने जा रहे हैं।