फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: क्या आपको EPF PPF और GPF खाते में अंतर पता है? अगर नहीं, तो जान लीजिए आज

Sun, 15 Sep 2024 01:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Difference Between EPF PPF And GPF - फोटो : AdobeStock
What Is The Difference Between EPF PPF And GPF: देश में कई तरह की प्रोविडेंट फंड योजनाएं लागू हैं। इनमें एम्प्लॉई प्रोविडेंट फंड (EPF), पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF), जनरल प्रोविडेंट फंड (GPF) शामिल हैं। देश में करोड़ों नौकरीपेशा लोग का किसी न किसी तरह के प्रोविडेंट फंड खाते से जुड़ाव है। प्रोविडेंट फंड से जुड़ी ये योजनाएं व्यक्ति के रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने का काम करती हैं। हालांकि, इन योजनाओं में कर्मचारियों को नियमित तौर पर निवेश करना होता है। रिटायरमेंट के बाद ये योजनाएं कर्मचारी के जीवन की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करती हैं। अक्सर कई लोग ईपीएफ, पीपीएफ और जीपीएफ में अंतर को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। अगर आप इनमें अंतर के बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Difference Between EPF PPF And GPF - फोटो : AdobeStock

क्या है ईपीएफ

एम्पलॉई प्रोविडेंट फंड स्कीम का संचालन निजी क्षेत्र में नोकरी करने वाले लोगों के लिए किया जा रहा है। इस योजना को कर्मचारी भविष्य निधि संगठन द्वारा संचालित किया जा रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Difference Between EPF PPF And GPF - फोटो : AdobeStock
इसमें निजी क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारी को हर महीने अपनी सैलरी के मूल वेतन और महंगाई भत्ते का 12 फीसदी हिस्सा निवेश करना होता है। इसके अलावा एंप्लॉयर को भी उतनी ही राशि खाते में जमा करनी होती है। रिटायरमेंट के बाद ईपीएफ में जमा पैसे कर्मचारी के भविष्य को सुरक्षित करने के काम करते हैं।

4 of 5
Difference Between EPF PPF And GPF - फोटो : Adobe Stock

पीपीएफ

पब्लिक प्रोविडेंट फंड देश में काफी लोकप्रिय स्कीम है। कोई भी भारतीय नागरिक पीपीएफ स्कीम में अपना खाता खुलवाकर निवेश शुरू कर सकता है। पीपीएफ स्कीम की मैच्योरिटी अवधि 15 सालों की है। वर्तमान समय में इस स्कीम में निवेश करने पर आपको 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Difference Between EPF PPF And GPF - फोटो : Adobe Stock

जीपीएफ

जीपीएफ यानी जनरल प्रोविडेंट फंड स्कीम का संचालन केंद्रीय कर्मचारियों के लिए किया जा रहा है। जनरल प्रोविडेंट फंड स्कीम के अंतर्गत मिलने वाली ब्याज दर को तिमाही आधार पर सुनिश्चित किया जाता है। इसमें खाताधारक को मासिक आधार पर अपनी तनख्वाह का कम से कम 6 फीसदी हिस्सा जीपीएफ खाते में जमा करना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें