फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aadhar Card: नीला आधार कार्ड और सफेद आधार कार्ड में क्या है अंतर? यहां जानें

Mon, 28 Apr 2025 05:36 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आधार कार्ड आज भारत के हर नागरिक के लिए एक बेहद जरूरी पहचान पत्र बन चुका है। मगर क्या आपने आज तक नीले रंग के आधार कार्ड के बारे में सुना है? आइए इस लेख में समझते हैं कि नीला और सफेद आधार कार्ड में क्या अंतर है?
विज्ञापन
1 of 5
आधार कार्ड - फोटो : Amar Ujala
Blue vs White Aadhar Card: आधार कार्ड आज के समय में भारत के हर नागरिक के लिए सबसे महत्वपूर्ण पहचान दस्तावेजों में से एक है। यह न केवल आपकी पहचान साबित करता है, बल्कि सरकारी योजनाओं, सेवाओं और लगभग हर तरह के वित्तीय लेनदेन के लिए भी अनिवार्य हो गया है। ज्यादातर लोगों के पास सफेद रंग का सामान्य आधार कार्ड होता है, लेकिन क्या आपने कभी नीले रंग का आधार कार्ड देखा है? अगर देखा है, तो क्या आप जानते हैं कि नीला आधार कार्ड क्या है और यह सामान्य सफेद आधार कार्ड से किस तरह अलग है? आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।

सामान्य आधार कार्ड (सफेद)
सामान्य आधार कार्ड, जिसे हम अक्सर सफेद रंग का कहते हैं, ये कार्ड भारत के उन नागरिकों के लिए जारी किया जाता है जिनकी उम्र 5 साल या उससे अधिक होती है। इस आधार कार्ड को बनवाते समय व्यक्ति की जनसांख्यिकीय जानकारी (नाम, पता, जन्मतिथि आदि) के साथ-साथ उनका बायोमेट्रिक डेटा भी लिया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
आधार कार्ड - फोटो : Adobestock
बायोमेट्रिक डेटा में उंगलियों के निशान और आंखों की पुतलियों की स्कैनिंग की जाती है। 5 साल या उससे अधिक उम्र के व्यक्तियों के लिए बायोमेट्रिक जानकारी अनिवार्य है।

ये भी पढ़ें- Aadhaar Update: शादी के बाद आधार में बदलवाना है सरनेम, तो इन दस्तावेजों की होती है जरूरत, जानें पूरी प्रक्रिया
 
विज्ञापन

3 of 5
आधार कार्ड - फोटो : Adobe Stock
नीला आधार कार्ड (बाल आधार)
नीला आधार कार्ड, जिसे 'बाल आधार' के नाम से भी जाना जाता है, विशेष रूप से 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जारी किया जाता है। इस आधार कार्ड का रंग नीले रंग का होता है, जो इसे सामान्य आधार कार्ड से अलग पहचान देता है।

ये भी पढ़ें- AC Tips: एसी के साथ चला रहे हैं सीलिंग फैन तो जरूर जान लें ये बात, हो सकता है फायदा

4 of 5
आधार कार्ड - फोटो : Amar Ujala
इस आधार कार्ड को बनवाने के लिए बच्चे की जनसांख्यिकीय जानकारी (नाम, माता-पिता का नाम/आधार नंबर, पता, जन्मतिथि) ली जाती है। बच्चे की तस्वीर (फोटो) ली जाती है, और सबसे महत्वपूर्ण अंतर यह है कि 5 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बायोमेट्रिक डेटा नहीं लिया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि बच्चों के बायोमेट्रिक्स इस उम्र में स्थिर नहीं होते हैं और बढ़ते हुए बदलते रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आधार कार्ड - फोटो : Amar Ujala
बाल आधार जारी करने का मुख्य उद्देश्य छोटे बच्चों के लिए भी एक पहचान प्रदान करना है ताकि वे विभिन्न सेवाओं और योजनाओं का लाभ उठा सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें