फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UPI: यूपीआई से एक दिन में कितने रुपये कर सकते हैं ट्रांसफर, जानिए क्या है डेली लिमिट

Sun, 25 Feb 2024 01:27 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Daily Transaction Limit Of UPI - फोटो : सोशल मीडिया
Daily Transaction Limit Of UPI: यूपीआई देश के डिजिटल पेमेंट क्षेत्र में एक बड़ी क्रांति लेकर आया है। इसके आने के बाद देश में डिजिटल ट्रांजैक्शन की संख्या में रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। एक समय भारत जैसे देश में डिजिटल भुगतान के भविष्य को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे थे। वहीं यूपीआई ने देश की पारंपरिक लेन देन के पूरे ढांचे को ही बदल के रख दिया है। भारत में यूपीआई की सफलता को देखने के बाद दुनिया के कई दूसरे देश भी अपने देश में इस पेमेंट व्यवस्था को अपना रहे हैं। आज के समय हम में से अधिकतर लोग लेनदेन के लिए यूपीआई का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं क्या कभी आपने इस सवाल पर विचार किया है कि आखिर एक दिन में यूपीआई के माध्यम से कितने रुपये तक ट्रांसफर किए जा सकते हैं। अगर आप इस बारे में नहीं जानते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं -  
विज्ञापन

2 of 5
Daily Transaction Limit Of UPI - फोटो : Istock
एनपीसीआई के मुताबिक आप एक दिन में यूपीआई के माध्यम से कुल 1 लाख रुपये तक ट्रांसफर कर सकते हैं। गौर करने वाली बात है कि वर्तमान में कई लोग यूपीआई के जरिए लेनदेन करने के लिए गूगल पे, फोन पे, अमेजन पे आदि सर्विस प्रोवाइडर एप का इस्तेमाल कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Daily Transaction Limit Of UPI - फोटो : Istock
अगर आप इन सर्विस प्रोवाइडर के जरिए यूपीआई से लेनदेन करते हैं। ऐसे में आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि इन प्लेटफॉर्म के जरिए आप एनपीसीआई द्वारा तय की गई प्रतिदिन 1 लाख रुपये की लिमिट से ज्यादा की लेनदेन नहीं कर सकते हैं। 

4 of 5
Daily Transaction Limit Of UPI - फोटो : istock
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप अमेजन पे पर रजिस्ट्रेशन करते हैं। ऐसे में आप रजिस्ट्रेशन के पहले 24 घंटे में आप केवल पांच हजार रुपये तक की ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Daily Transaction Limit Of UPI - फोटो : istock
आप 24 घंटे के बाद रोजाना 1 लाख रुपये तक की तय की गई लिमिट तक की ट्रांजैक्शन कर सकते हैं। अगर आप यूपीआई से लेनदेन करते हैं। ऐसे में आपको इस जानकारी के बारे में पता होना चाहिए।

PM Kisan Yojana: 28 फरवरी को सरकार जारी करेगी 16वीं किस्त, इन किसानों के खाते में नहीं आएंगे पैसे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें