PM Suryoday Yojana: 22 जनवरी, 2024 का दिन देशवासियों के लिए काफी खास था। इस दिन राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बेहद ही शानदार योजना को शुरू किया। इस स्कीम का नाम प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना है। प्रधानमंत्री सूर्योदय योजना के जरिए भारत सरकार देश के गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को सौर ऊर्जा का लाभ प्रदान करना चाहती है। यह भारत सरकार की एक बेहद ही महत्वाकांक्षी स्कीम है, जिसके जरिए गरीब और मध्यम वर्ग से जुड़े लोगों के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जाएंगे। भारत सरकार इस योजना के अंतर्गत देश के करीब एक करोड़ घरों की छत पर सोलर पैनल लगाने का लक्ष्य रखा है। ऐसे में सोलर पैनल लगने के बाद उत्पन्न होने वाली बिजली का उपयोग घर के जरूरी कार्यों को करने में किया जा सकेगा। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -