फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट आया सामने, इस दिन आ सकती है 16वीं किस्त

Fri, 26 Jan 2024 11:27 AM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
pm kisan samman nidhi yojana - फोटो : iStock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में करोड़ों किसान भारत सरकार की महत्वाकांक्षी स्कीम प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना का लाभ उठा रहे हैं। देश में आज भी कई किसान ऐसे हैं जिन्हें आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन किसानों को खेती किसानी करने के लिए मजबूरन कर्ज का सहारा लेना पड़ता है। वहीं अगर उपज ठीक ढंग से तैयार नहीं होती है। ऐसे में किसानों के ऊपर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। किसानों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भी इनमें से एक है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल किसानों के खाते में तीन किस्तों के माध्यम से 6 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर करती है। हर किस्तों को चार महीनों के अंतराल पर किसानों के खाते में भेजा जाता है। भारत सरकार अब तक 15 किस्तों के पैसे किसानों के खाते में भेज चुकी है। 
विज्ञापन

2 of 5
pm kisan samman nidhi yojana - फोटो : iStock
पिछले साल 15 नवंबर के दिन भारत सरकार ने 15वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया था। 15वीं किस्त के मिलने के बाद देशभर में कई किसान 16वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
pm kisan samman nidhi yojana - फोटो : iStock
गौर करने वाली बात है कि भारत सरकार ने अभी तक प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की 16वीं किस्त के पैसों को ट्रांसफर करने को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है। 

4 of 5
pm kisan samman nidhi yojana - फोटो : iStock
वहीं मीडिया रिपोर्ट्स के मानें तो प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की 16वीं किस्त फरवरी या मार्च के महीने में भारत सरकार जारी कर सकती है। अगर आप भी भारत सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना की 16वीं किस्त का लाभ उठाना चाहते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
pm kisan samman nidhi yojana - फोटो : iStock
ऐसे में आपको जल्द से जल्द योजना में ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन करवा लेना चाहिए। अगर आप इन दोनों जरूरी कार्य को नहीं करते हैं इस स्थिति में आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मन निधि योजना की 16वीं किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।

जानना जरूरी: व्यक्ति की मृत्यु के बाद उसके पैन कार्ड, आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड का क्या होता है?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें