What Is Generic Medicines: आज के समय अगर किसी व्यक्ति को कोई गंभीर बीमारी हो जाए। ऐसे में इलाज में तो खर्चा आता ही है। इसके अलावा महंगी दवाएं व्यक्ति को आर्थिक तौर पर काफी कमजोर कर देती हैं। लोगों की आमदनी का एक बड़ा हिस्सा इन दवाओं को खरीदने में चला जाता है। ऐसे में लोगों की इसी समस्या को देखते हुए भारत सरकार जेनेरिक दवाओं पर जोर दे रही है। जेनेरिक दवाएं दूसरी दवाओं की तुलना में काफी सस्ती होती हैं। सस्ती होने के कारण इन्हें खरीदने पर किसी प्रकार की आर्थिक दिक्कतें परेशान नहीं करती। यही एक बड़ी वजह है, जिसके चलते सस्ती जेनेरिक दवाओं के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज इस खबर के माध्यम से हम आपको बताने जा रहे हैं आखिर जेनेरिक दवाएं क्या होती हैं और आम दवाओं की अपेक्षा इनकी कीमत सस्ती क्यों होती हैं?