फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank Account Tips: अगर आपके बैंक खाते से भी नहीं निकल पा रहे हैं पैसे, तो डॉर्मेंट हटाने के लिए तुरंत करें ये काम, ये रहा तरीका

Thu, 03 Feb 2022 09:49 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
डॉर्मेंट बैंक खाते को एक्टिवेट करने का तरीका - फोटो : istock
आज के दौर में लगभग हर किसी का बैंक खाता होता है। वहीं, बैंक का खाता होना भी बेहद जरूरी है। कई लोगों के तो एक से ज्यादा भी बैंक खाते होते हैं। लोग अपने बैंक खाते में पैसे जमा कराते हैं, और अपनी जरूरत के हिसाब से पैसे एटीएम के जरिए निकालते हैं। वहीं, जिन लोगों के पास एक से ज्यादा खाते होते हैं, वो अपने सभी खातों का इस्तेमाल करते रहते हैं। लेकिन कई बार देखा जाता है कि ज्यादा बैंक खाते होने की वजह से लोग किसी खाते को ठीक ढंग से चला नहीं पाते हैं। ऐसे में उनके खाते के निष्क्रिय या फिर डॉर्मेंट घोषित होने तक का खतरा बना रहता है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि अगर आपका कोई बैंक खाता डॉर्मेंट अकाउंट घोषित हो जाता है, तो आप उसे कैसे फिर से एक्टिवेट करवा सकते हैं। तो चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं...
विज्ञापन

2 of 6
डॉर्मेंट बैंक खाते को एक्टिवेट करने का तरीका - फोटो : iStock
क्यों चला जाता है डॉर्मेंट में खाता?
  • दरअसल, जब कोई व्यक्ति अपने बैंक खाते में किसी तरह की कोई ट्रांजेक्शन (पैसा निकालना और जमा करना) नहीं करता है, तो फिर बैंक उस खाते को निष्क्रिय कर देता है। वहीं, अगर कोई व्यक्ति अपने खाते में कोई एक्टिविटी नहीं करता है, तो फिर उसका खाता डॉर्मेंट में चला जाता है।
विज्ञापन

3 of 6
डॉर्मेंट बैंक खाते को एक्टिवेट करने का तरीका - फोटो : iStock
ऐसे खाते को करवा सकते हैं एक्टिव:-

स्टेप 1
  • अगर आपका बैंक खाता एक्टिवट न रहने के कारण डॉर्मेंट में चला गया है, तो आप इसे फिर से एक्टिवेट करवा सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले अपने बैंक की ब्रांच में जाना पड़ता है।

4 of 6
डॉर्मेंट बैंक खाते को एक्टिवेट करने का तरीका - फोटो : pixabay
स्टेप 2
  • आपको ब्रांच में जाकर बैंक अधिकारी से मिलना होता है, और उनसे जानकारी लेनी होती है कि आपका बैंक खाता क्यों डोर्मेंट में चला गया।
विज्ञापन

5 of 6
डॉर्मेंट बैंक खाते को एक्टिवेट करने का तरीका - फोटो : istock
स्टेप 3
  • इसके बाद आपको अपने आईडी प्रूफ जैसे- आधार कार्ड और पैन कार्ड की फोटोकॉपी पर हस्ताक्षर करके बैंक में जमा करानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डॉर्मेंट बैंक खाते को एक्टिवेट करने का तरीका - फोटो : pixabay
स्टेप 4
  • दस्तावेज जमा कराने के 24 घंटे के अंदर आपका बैंक खाता फिर से एक्टिवेट कर दिया जाता है। अब आपको ध्यान देना है कि थोड़े-थोड़े समय पर अपने खाते से ट्रांजेक्शन करनी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें