हमारे देश का अन्नदाता दिन-रात खेतों में कड़ी मेहनत करके अनाज उगाता है। बारिश हो या फिर तेज धूप, लेकिन किसान अन्न उगाना नहीं छोड़ता है। जो फसल उसके खेत में लगती है, उसे वो बाजार में बेचकर अपना घर चलाता है और अगली फसल की तैयारी करता है। लेकिन कई मर्तबा हम देखते हैं कि किसान आर्थिक समस्या की वजह से परेशान रहता है। फसल के बर्बाद होने या कर्ज में डूब जाने के कारण किसानों को खासा दिक्कतें उठानी पड़ सकती है। ऐसे में किसानों को खेती करने में कोई दिक्कत न हो, उन्हें खेती का सामान मिल सके आदि। इसके लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत की गई। वहीं, सालाना किसानों को 6 हजार रुपये 2-2 हजार रुपये की किस्त के जरिए दिए जाते हैं। ऐसे में जानना जरूरी है कि अगर आप पीएम किसान योजना के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो चलिए आपको बताते हैं कि आपको किन-किन दस्तावेजों की जरूरत होगी। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...