Car Scrapping Process In India: जब गाड़ी पुरानी हो जाती है तो उसके रख-रखाव में पहले से ज्यादा खर्च आता है। इतना ही नहीं, पुरानी गाड़ियां नई गाड़ियों की तुलना में कहीं ज्यादा प्रदूषण फैलाती हैं। इन्हीं परेशानियों से बचने के लिए सरकार गाड़ियों की स्क्रैपिंग कराती है। हमारे देश के विभिन्न राज्यों में स्क्रैपिंग के अलग-अलग नियम होते हैं। दिल्ली एनसीआर क्षेत्र में 10 साल से पुराने डीजल वाहनों और 15 साल से अधिक पुराने पेट्रोल वाहनों को सड़कों पर चलने की अनुमति नहीं है।