फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine Day Fraud Alert: वैलेंटाइन वीक में कर रहे हैं प्यार की तलाश, तो हो जाएं सावधान, ठग बिछा रहे हैं प्रेम का जाल

Mon, 14 Feb 2022 12:10 AM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
वैलेंटाइन वीक में कर रहें हैं प्यार की तलाश, तो इन बातों का रखें ख्याल - फोटो : istock
बीते कुछ दिनों से लोग वैलेंटाइन वीक को खूब एन्जॉय कर रहे हैं। फरवरी के इस हफ्ते को प्यार मोहब्बत का हफ्ता माना जाता है। इस समय कई लोगों को नया जीवन साथी मिल जाता है, तो वहीं कुछ लोग अपने पार्टनर के साथ इन दिनों को सेलिब्रेट करते हैं। साथ ही कुछ लोग अपने प्यार की तलाश में रहते हैं। अगर आप भी अपने लिए पार्टनर की तलाश में हैं, तो ये खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। इन दिनों प्यार के जाल में फंसाकर ठगी करने के कई मामले सामने आ रहे हैं, इसलिए आपको भी इससे सावधान रहना चाहिए। बढ़ते डिजिटाइजेशन में हर काम ऑनलाइन होने लगा है। इंटरनेट पर तमाम तरह के प्लेटफॉर्म यानी डेटिंग एप मौजूद हैं, जिनपर लोग अपने लिए साथी की तलाश में जाते हैं। हालांकि, ये एप कुछ लोगों के बहुत काम आते हैं, तो कई लोग इसके चलते ठगी का शिकार भी हो जाते हैं। आइए जानते हैं आप इससे कैसे बच सकते हैं... 
विज्ञापन

2 of 5
वैलेंटाइन वीक में कर रहें हैं प्यार की तलाश, तो इन बातों का रखें ख्याल - फोटो : istock
  • अगर आप भी इनमें से किसी प्लेटफॉर्म पर पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, तो आपको बेहद सावधान रहने की जरूरत है। आप कुछ बातों का ध्यान रखकर ऐसी ठगी से बच सकते हैं। आपको किसी भी एप पर आसानी से भरोसा नहीं करना चाहिए। किसी भी एप को डाउनलोड करने से पहले उसका रिव्यू जरूर देखें। साथ ही दूसरे एप से उसकी तुलना करें।
विज्ञापन

3 of 5
वैलेंटाइन वीक में कर रहें हैं प्यार की तलाश, तो इन बातों का रखें ख्याल - फोटो : istock
  • इन एप पर प्रोफाइल बनाने से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। इसमें आपको अपनी सारी जानकारी कभी नहीं देनी है। साथ ही इसपर अपना कोई सेकेंडरी नंबर दें। अपनी ईमेल आईडी देने से बचें और अपनी सोशल मीडिया प्रोफाइल भी शेयर न करें।

4 of 5
वैलेंटाइन वीक में कर रहें हैं प्यार की तलाश, तो इन बातों का रखें ख्याल - फोटो : istock
  • अगर आपने किसी से दोस्ती या बातचीत शुरू की है, तो उसे बातचीत तक ही सीमित रखें। अगर आपसे कोई पैसे मांगता है या गिफ्ट की बात कहकर इसके बदले रुपये मांगे, तो पैसे कभी भी ट्रांसफर नहीं करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वैलेंटाइन वीक में कर रहें हैं प्यार की तलाश, तो इन बातों का रखें ख्याल - फोटो : istock
  • कई बार ऐसे मामले भी सामने आए हैं कि कुछ ठग बातचीत शुरू करते हैं, फिर मिलने के लिए बुलाते हैं। इसके बाद लड़की के साथ फोटो क्लिक करवा कर उसे फंसाने की धमकी देते हैं, जिससे उन्हें पैसे मिल सके। इसलिए कोई भी आपको जल्दी मिलने के लिए बुलाए तो जल्दबाजी न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें