फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Valentine’s Day Special: इस वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ मिलकर करें ये काम, कभी नहीं होगी फाइनेंशियल प्रॉब्लम

Mon, 14 Feb 2022 12:06 AM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
इस वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ मिलकर बनाएं ये 5 योजनाएं - फोटो : iStock
फरवरी का महीना शुरू होते ही हर प्रेमी जोड़ा चाहे वो गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड हो या पति-पत्नी, वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर को स्पेशल महसूस कराने के लिए कुछ खास तैयारियां शुरू कर देता है। कोई खास गिफ्ट देने की सोच रहा होगा, तो कोई डिनर पर ले जाने की प्लानिंग कर रहा होगा। लेकिन आप चाहें इस वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ मिलकर कुछ अलग प्लानिंग कर सकते हैं, जो आपके भविष्य को और बेहतर बनाने में मदद करेगा। आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर कुछ वित्तीय योजना बना सकते हैं, जो कि आने वाली जिंदगी में आपके और आपके परिवार के लिए काफी मददगार साबित होगी। आज हम कुछ खास फाइनेंशियल टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी शुरुआत आपको इस वैलेंटाइन डे से ही कर देनी चाहिए। यकीन मानिए आपके और आपके पार्टनर के लिए इससे अच्छा वैलेंटाइन गिफ्ट कुछ नहीं हो सकता है। आइए जानते हैं उन टिप्स के बारे में... 
विज्ञापन

2 of 6
इस वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ मिलकर बनाएं ये 5 योजनाएं - फोटो : istock
अपनी जिम्मेदारियां तय करें
  • इस वैलेंटाइन डे पर अपने पार्टनर के साथ बैठें और अपनी जिम्मेदारियों को तय करें। अपनी इनकम और अन्य जिम्मेदारियों के आधार पर आप अपने घरेलू खर्च को पूर्व-निर्धारित अनुपात में बांट सकते हैं। इसके अलावा अपने घर का बजट और कहां निवेश करना है ये भी तय करें।  
विज्ञापन

3 of 6
इस वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ मिलकर बनाएं ये 5 योजनाएं - फोटो : अमर उजाला
मिलकर तय करें गोल
  • वैलेंटाइन डे पर अपने फाइनेंशियल गोल तय करें। अपने गोल्स को शॉर्ट, मिड और लॉन्ग टर्म में बांटे और उस हिसाब से अपनी प्लानिंग करें। अपनी इनकम, कितने समय के लिए के निवेश करना है और कितना रिस्क है, निवेश करते वक्त इन सब बातों का जरूर ध्यान रखें। 

4 of 6
इस वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ मिलकर बनाएं ये 5 योजनाएं - फोटो : istock
साथ में मिलकर चुकाएं कर्ज 
  • घर खरीदने या परिवार की किसी अन्य जरूरत के लिए आपके पार्टनर ने लोन लिया है, तो उसे चुकाने में साथी की मदद करें। इससे लोन का बोझ जल्दी खत्म हो जाएगा और इसके बाद आप दोनों मिलकर भविष्य के लिए दूसरी योजना बना सकते हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
इस वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ मिलकर बनाएं ये 5 योजनाएं - फोटो : Pixabay
ज्वाइंट बैंक खाता खुलवाएं
  • इस वैलेंटाइन डे पर आप दोनों पार्टनर मिलकर एक ज्वाइंट बैंक खाता जरूर खुलवाएं। हर महीने पे-स्लिप, बैंक स्टेटमेंट देखें। साथ ही खर्च करने के पैटर्न पर नजर रखें। अचानक खर्च बढ़ने पर अलर्ट रहें। इसके अलावा क्रेडिट कार्ड बिल का भुगतान समय पर करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इस वैलेंटाइन डे पर पार्टनर के साथ मिलकर बनाएं ये 5 योजनाएं - फोटो : istock
अपना लाइफ कवर बढ़ाएं
  • यदि आपके पास लाइफ कवर है, तो चेक करें कि क्या कवरेज आपके न रहने पर आपकी साथी की देखभाल करने के लिए पर्याप्त है। यदि नहीं है तो उसे बढ़ाने के बारे में सोचें।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें