UPI Lite X: वर्तमान समय में समय लोग छोटे से छोटे काम के लिए कैश की डिजिटल पेमेंट करते हैं। इसकी वजह से लोगों के बीच यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) की लोकप्रियता काफी बढ़ चुकी है। नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ग्राहकों की सुविधा के लिए समय-समय पर यूपीआई में कई नए फीचर्स जोड़ता रहता है। इन फीचर्स में यूपीआई लाइट एक्स (UPI Lite X) भी शामिल है। इसके नाम से ही आपको पता चल गया होगा कि यह यूपीआई का हल्का वर्जन है। सबसे खास बात यह है कि इसका बिना इंटरनेट के इस्तेमाल किया जा सकता है और आप फीचर मोबाइल फोन में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
यूपीआई लाइट में हैं खास फीचर
सबसे खास बात यह है कि यूपीआई लाइट में पैसे ट्रांसफर करने के लिए ग्राहकों को इंटरनेट की जरूरत नहीं होती है। यह एक ऑन डिवाइस वॉलेट फीचर है। इसमें ग्राहक छोटी राशि को बिना इंटरनेट के भी रियल टाइम में ट्रांसफर कर सकते हैं।