भारत सरकार डिजिटल हेल्थ मिशन के तहत हर देश के हर व्यक्ति का यूनिक हेल्थ कार्ड बनाने जा रही है, जो कि बिल्कुल आधार कार्ड की तरह होगा। ये कार्ड बनवाने पर आपको इसमें आधार कार्ड की तरह एक नंबर मिलेगा, जिसमें आपके स्वास्थ्य संबंधी सभी रिकॉर्ड दर्ज होंगे। इस डिजिटल हेल्थ कार्ड में आपकी बीमारी और इलाज से संबंधित सभी तरह की जानकारियां दर्ज होंगी। यानी इस कार्ड के जरिए डॉक्टर किसी भी व्यक्ति के मेडिकल हिस्ट्री का पूरा पता लगा सकेंगे। सिर्फ यही नहीं इसकी मदद से देशभर के चुनिंदा अस्पताल में सस्ती और मुफ्त में इलाज की सुविधा मिलेगी। सबसे बड़ी बात ये है कि इस यूनिक कार्ड से पता चल जाएगा कि आपका का इलाज कहां-कहां हुआ है। साथ ही आपकी सेहत से जुड़ी सारी जानकारी इस यूनिक हेल्थ कार्ड में दर्ज होगी। तो चलिए जानते हैं यूनिक हेल्थ कार्ड की खास बातें और बनवाने का तरीका...